Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें आपके क्षे.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।
डिजिटल डेस्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)। Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: मुख्य निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन सात चरणों में किया जाएगा। 

loksabha election banner

पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का चुनाव 07 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा। इसके साथ ही, 4 जून को मतगणना होगी। 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

आपके क्षेत्र में कब होगी वोटिंग

लोकसभा सीट चरण  तारीख
बस्तर (Bastar) पहला चरण 19 अप्रैल
राजनांदगांव (Rajnandgaon) दूसरा चरण 26 अप्रैल
महासमुंद (Mahasamund) दूसरा चरण 26 अप्रैल
कांकेर (Kanker) दूसरा चरण 26 अप्रैल
सरगुजा (Surguja) तीसरा चरण 7 मई
रायगढ़ (Raigarh) तीसरा चरण 7 मई
जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) तीसरा चरण 7 मई
कोरबा (Korba) तीसरा चरण 7 मई
बिलासपुर (Bilaspur) तीसरा चरण 7 मई
दुर्ग (Durg) तीसरा चरण 7 मई
रायपुर (Raipur) तीसरा चरण 7 मई

source

Previous post Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Highlights: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर शाम 5 बजे तक 62.76% वोटिंग, बंगाल में बंपर मतदान, J&K में सबसे कम – मनी कंट्रोल
Next post यूपी में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें? पीएम नरेंद्र मोदी ने कर दिया बड़ा दावा, बढ़ेगी – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *