Indore Lok Sabha Election 2024: मतदान के लिए अमेरिका से इंदौर आई महिला, तो बुजुर्ग व्हीलचेयर पर पहुंचे वोट देने – Nai Dunia

Spread the love

Indore Lok Sabha Election 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में इंदौर में सोमवार सुबह से वोटिंग शुरू हुई। सुबह से ही लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालना शुरू कर दिया है। हर मामले में अव्वल रहने वाले इंदौरियों में मतदान के प्रति भी उतना ही जज्बा है। सोमवार से विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोट डालने वालों में कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को दरकिनार करके मतदान करने का फैसला किया।
यहीं नहीं इंदौरी होने और अपने मताधिकार को जीवित रखने के लिए मतदाता अमेरिका तक से आए थे। वहीं कोई व्हीलचेयर पर मतदान करने आया था, तो कोई सेवानिवृत्त मित्रों के साथ समूह बनाकर मतदान करने पहुंचा। यह सभी स्वस्थ लोकतंत्र के वो उदाहरण हैं, जो अन्य लोगों को प्रेरित करते हैं कि वे भी देश के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बनें।

कसेरा बाजार स्कूल आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 57 पर सुबह नीना जैन वोट डालने पहुंची। उन्होंने बताया कि वह अमेरिका से सिर्फ मतदान करने के लिए आई हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारा एक-एक मतदान मायने रखता है। ऐसे में हमें अपने वोट के अधिकार को अवश्य निभाना चाहिए। मतदान करना हमारा कर्तव्य, दायित्व और जिम्मेदारी है। इससे भागना नहीं है बल्कि उत्साह के साथ निभाना है।

naidunia_image

व्हीलचेयर पर डालने पहुंचे वोट

सुबह से वोट डालने वालों में युवा, पुरुष और महिलाएं सभी शामिल हैं। इसमें कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके हौसले का कोई जवाब नहीं। सुबह अपने मताधिकार का उपयोग करने 86 वर्षीय रमेश चंद्र व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे। रमेश चंद्र का कहना है कि वह अपनी दिव्यांगता को अपनी जिम्मेदारी के बीच नहीं आने देते। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों बाद हमें यह अधिकार मिलता है, इसे यूंहीं नहीं गंवाना चाहिए।

सेवानिवृत्त अधिकारियों ने किया मतदान

इंदौर के विजय नगर स्थित स्कीम नंबर 54 में ज्ञान चबूतरा से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारी, चिकित्सक और वरिष्ठ नागरिक का समूह ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समूह के सभी सदस्यों ने एक साथ केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और उद्यान में एकत्र होकर समूह फोटो लेकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एडीजी मदन राने, पूर्व एसपी राजेश जायसवाल, पूर्व डीएसपी अशोक सोलंकी, पूर्व डिप्टी कमिश्नर एक्साइज नरेंद्र कुरील और डा. बीएस अग्रवाल सहित अन्य अफसर शामिल रहें।
नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

source

Previous post Amit Shah on PM Modi: 2029 में कौन होगा बीजेपी से प्रधानमंत्री पद का दावेदार? गृहमंत्री अमित – ABP न्यूज़
Next post Bihar Lok Sabha Election 2024: क्या नीतीश का साथ छोड़ रहे कुशवाहा वोटर्स, NDA के बजाय INDIA का देंगे साथ? – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *