'पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है तो पहना देंगे…' मुजफ्फरपुर में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – News18 हिंदी

Spread the love

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में जनसभा करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा पाक समर्थित बयान पर हमल बोला और करारा जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा, ‘पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है तो पहना देंगे.’ इसके अलावा उन्होंने लालू परिवार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘राजद ने सिर्फ परिवारवाद दिया. बिहार में राजद का जंगलराज था.’
पीएम मोदी ने हाजीपुर में भी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘NDA को दिया आपका वोट केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा. RJD, कांग्रेस या इंडी अलायंस को दिया गया वोट तो वैसे भी बेकार हो जाएगा. इसलिए अपना वोट सरकार बनाने के लिए दीजिए, देश बनाने के लिए दीजिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए दीजिए.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘मोदी ने आपका डबल मुनाफा करने वाली एक और योजना बनाई है. इस योजना से आपकी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. इस योजना का नाम है- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना। इसके तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार आपको 75 हजार रुपया देगी, जितनी बिजली चाहिए, आप इस्तेमाल करो, बची हुई बिजली सरकार को बेच दो, यानी बिजली का बिल जीरो और साथ में आमदनी भी.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के समय में एक LED बल्ब 400 रुपये में आता था, मोदी ने इसकी कीमत घटाकर 40-50 रुपये कर दी. घर-घर सस्ता LED बल्ब पहुंचाकर सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के बिजली बिल में 20 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं. जंगलराज की जिंदगी भयानक थी, डरावनी थी। आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था. ये NDA की सरकार है, जो बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाई हैं, अब नक्सलवाद प्रभावित जिले भी तेजी से कम हो रहे हैं.’
Tags: Loksabha Election 2024, Pm narendra modi

5 बीमारियों का काल है ये 10 रुपये का फल, डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में रामबाण, अनिद्रा से भी करता बचाव!
120 करोड़ है नेट वर्थ, फिर भी नौकरों पर निर्भर नहीं ये सिंगर, 2 व्हीलर से चलता है मर्सटीज- रेंज- रोवर का मालिक
दुनियाभर में हंगामा मचा रही हैं… भारत की ये 6 वेब सीरीज, पांचवीं में कूट-कूटकर भरा है पूरा सस्पेंस
इधर घरवाले गए बाहर, उधर 19 साल की लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम, जिसने देखा उसके उड़े होश, देखें Photos
काउंटर से प्रसाद लिया, मत्था टेका, रोटियां बेली, लंगर भी परोसा, पटना साहिब गुरुद्वारा में पीएम मोदी ने जीता दिल, देखें ये 11 PHOTOS
2006 में बॉलीवुड में मारी एंट्री, अक्षय कुमार-रणबीर कपूर संग किया काम, 7 साल से गायब है कैटरीना कैफ का हीरो
रागिनी खन्ना को कैसे मिलते हैं काम? गोविंदा की भांजी ने बताया ऑडिशन का सच, एक्ट्रेस की मां बोली- 'टैलेंट होता…'
राजस्थान का कश्मीर कहलाता है ये शहर, यादगार बन जाएगी आप की छुट्टियां, पर्यटकों को लगा रहता है तांता
200 करोड़ी शो बना सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, 12 दिन में मिले 33 मिलियन Views, क्या आपने देखी?

source

Previous post Lok Sabha ELections 2024: 'अमित शाह और नड्डा के भी हेलीकॉप्टर हुए चेक', कांग्रेस के आरोपों पर बोला – ABP न्यूज़
Next post बीच बाजार निकले 3 गैंगस्‍टर, सीधे पहुंचे थाने, कह दी ये बात, दंग रह गई पुलिस – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *