Lok Sabha Election 2024: बोकारो में हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस पर बरसे, कहा-भारत हिंदू राष्ट्र था और रहेगा
लोकसभा चुनाव 2024: पीएम नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए सिमरिया की चुनावी सभा में उमड़ रही भीड़, हर वर्ग में उत्साह
Mother’s Day 2024: ये हैं बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश मां-बेटी की जोड़ी, ग्लैमर ऐसा कि आप भी कहेंगे-दोनों बहनें है क्या
West Bengal : मतगणना को लेकर 16 मई को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी
West Bengal Breaking News Live : बंगाल के रास्ते उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी की थी योजना, बीएसएफ ने किया विफल
Narendra Modi Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. वाराणसी पहुंचने के साथ ही उन्होंने महामना मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उसके बाद सीएम योगी के साथ रोड शो किया.
Narendra Modi Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मेगा रोड शो किया. रोड शो की शुरुआत लंका चौक से हुई. रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मेगा रोड शो किया. रोड शो खत्म करने के बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की. जब पीएम मोदी पूजा कर रहे थे, तब उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गर्भगृह में मौजूद थे.
#WATCH | Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi offers prayer at Kashi Vishwanath temple in Varanasi. pic.twitter.com/R7WAnq939d
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi starts his roadshow from Lanka Chowk in Varanasi. Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present with him.
PM Modi is the sitting MP and candidate from Varanasi. Congress has fielded UP party chief Ajay Rai from Varanasi. pic.twitter.com/rgXlkQgaPQ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए. पीएम मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा है. सड़क के दोनों कतार पर खड़े होकर लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया. रोड शो के दौरान मोदी-मोदी के नारे भी लग रहे हैं.
पीएम मोदी के रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर है. प्रधानमंत्री मोदी का एक हमशक्ल भी रोड शो में शामिल हुआ. उसने कहा, यह एक शानदार अनुभव था (पीएम मोदी का रोड शो देखना). पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे. वह वाराणसी से 10 लाख से ज्यादा वोट हासिल करेंगे.
#WATCH | Uttar Pradesh: A person of slight resemblance to PM Modi comes in support of PM Modi during his roadshow in Varanasi.
He says, "It was a great experience (to witness PM Modi's roadshow)…PM Modi will become the Prime Minister for the third time. He will win more than… pic.twitter.com/goZ4jXbSbC
वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल एक स्थानीय महिला ने कहा, पिछले दस वर्षों में मैंने वाराणसी में बहुत विकास देखा है और यह सब पीएम मोदी के कारण है. मुझे उम्मीद है कि इस बार भी वह जीतेंगे. उम्मीद है कि वह सत्ता में आएंगे और लोगों का कल्याण करेंगे. मैं भीड़ देखकर मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूं. एक अन्य स्थानीय महिला ने कहा, पीएम मोदी को टक्कर देने वाला कोई नहीं है. वाराणसी बहुत बदल गया है. सब कुछ व्यवस्थित हो गया है. पीएम मोदी के रोड शो पर एक स्थानीय निवासी ने कहा, इतनी बढ़िया तैयारी पहले कभी नहीं हुई थी. करीब 4-5 किलोमीटर तक सारी तैयारियां हो चुकी हैं. लोगों का ये जनसैलाब ऐतिहासिक है.
#WATCH | Uttar Pradesh: "For the past ten years I have seen a lot of development in Varanasi and it is all because of PM Modi. I hope this time also he wins…Hope he comes to power and does welfare for the people. I am really amazed to see the crowd…," says a local resident… pic.twitter.com/zvLlomWCBB
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रोड शो से पहले वाराणसी में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं. वह मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
#WATCH | Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to Pandit Madan Mohan Malaviya's statue in Varanasi, ahead of his roadshow.
PM Modi is the sitting MP and candidate from Varanasi. He will file his nomination for the #LokSabhaElections2024 tomorrow. pic.twitter.com/MjmHPDhkKX
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि प्रभु श्रीराम भी यही चाहते हैं कि उनका परम भक्त एक बार फिर देश की सत्ता संभाले. सरैनी में भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव जिताने की अपील करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी वोट मांगते हैं रायबरेली से, लेकिन उनको समर्थन पाकिस्तान से मिलता है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, चौथे चरण के मतदान के साथ ही मोदी लहर अब सुनामी बन चुकी है.
Also Read: ‘पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है तो पहना देंगे..’ पीएम मोदी ने कहा- लगता है इंडी गठबंधन ने भारत के खिलाफ सुपारी ली!
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
