MP लोकसभा चुनाव 2024 वोटिंग: 29 में से 23 सीटों पर 13% तक कम मतदान, सिर्फ छह सीटों पर 2019 से ज्यादा पड़े वोट – हरिभूमि

Spread the love

download app from
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Voting 2024
MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। चारों फेज में एमपी में कुल 66.20% मतदान हुआ, जो 2019 के 71.16% से 4.96% कम है। 29 में से 23 सीटों पर 2019 से इस बार वोटिंग कम हुई। 6 सीटों पर ही मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। 2019 की तुलना में इस बार सीधी में सबसे ज्यादा 13 फीसदी वोटिंग कम हुई। खजुराहो में 11.31%, रीवा -10.9% दमोह 9.35% और इंदौर में 8.75 फीसदी मतदान के प्रतिशत में गिरावट आई।
विदिशा में सबसे ज्यादा 2.69% बढ़ा वोटिंग प्रतिशत 
विदिशा लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.69 फीसदी वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा ग्वालियर 2.35%, गुना 2.11%, राजगढ़ 1.65, भिंड में 0.51% मतदान में बढ़ोतरी हुई है। हरिभूमि की Analysis  रिपोर्ट में जानें, चारों चरणों में एमपी की किस सीट पर पिछले चुनाव से कितना कम-ज्यादा रहा मतदान। 
चौथे चरण की आठ सीटों पर 71.72 फीसदी वोटिंग 
चारों फेज में सबसे ज्यादा आखिरी चरण की आठ सीटों पर 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ। फिर भी यह पिछले चुनाव का आंकड़ा नहीं छू पाया। चौथे चरण में सबसे ज्यादा मतदान खरगोन में 75.79% और सबसे कम इंदौर में 61.75% हुआ। 75.01 फीसदी पुरुषों और 68.45 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का कहना है कि सोमवार को वोटिंग वाले क्षेत्रों जैसे बुरहानपुर, बड़वानी, सेंधवा, खरगोन, मनावर, झाबुआ, आगर आदि में आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर पांच-दस मिनट तक बिजली नहीं रही लेकिन इसका मतदान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और लोगों ने लगातार मतदान किया। 
चौथा चरण: आठ सीटों पर 2019 से -4.23कम मतदान 
तीसरा चरण: 2019 के मुकाबले 0.83% कम वोटिंग   
दूसरा चरण: 2024 में पिछले चुनाव से किस सीट पर कितना कम हुआ मतदान 
पहला चरण: 2024 में पिछले चुनाव से 7.48कम मतदान  
विधानसभा चुनाव से 11.62% कम वोटिंग 
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव 2023 से 11.62 फीसदी कम वोटिंग हुई है। विधानसभा चुनाव में 77.82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। चौथे चरण में शामिल आठ सीटों पर भी विधानसभा चुनाव से 2.75 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। विधानसभा चुनाव में इन सीटों में शामिल विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत 74.47 रहा था। जबकि लोकसभा चुनाव में 71.72 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 
Copyright © Haribhoomi, All Rights Reserved.
Developed by: Shreyansh Technology.

source

Previous post PM Modi Road Show: पटना में प्रधानमंत्री के रोड शो में मुस्लिम महिलाएं हुईं शामिल, आरती उतारी, – ABP न्यूज़
Next post PM Modi Latest Interview: Arvind Kejriwal की बेल पर पीएम मोदी ने कही चौंकाने वाली बात ! | ABP News – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *