PM Narendra Modi Nomination Live Updates: 2014, 2019 के बाद 2024, पीएम मोदी ने लिखा- ‘काशी के साथ मेरा रिश्… – Lokmat Hindi

Spread the love

Latest News | Lokmat Hindi Newspaper | Live Hindi News | Latest News | Lokmatnews.in
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 14, 2024 12:32 PM2024-05-14T12:32:59+5:302024-05-14T12:35:23+5:30
PM Narendra Modi Nomination Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिस पर उन्होंने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी। सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए वाराणसी जिलाधिकारी के कार्यालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले उनका स्वागत करने के लिए एकत्र भीड़ की ओर हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया।

काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है। pic.twitter.com/dKxsmzX7N4

अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता! pic.twitter.com/yciriVnWV9

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi files nomination from Varanasi Lok Sabha seat for #LokSabhaElections2024pic.twitter.com/lSgGcPiNjR
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा ‘‘काशी के साथ मेरा रिश्ता अनूठा, अभिन्न और अतुलनीय है… मैं कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।’’ मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार को सुबह गंगा नदी के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा की और काल भैरव मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती भी की। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा ।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi files nomination from Varanasi Lok Sabha seat for #LokSabhaElections2024

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present on the occasion. pic.twitter.com/woWNPgqdiG

English summary :
PM Narendra Modi Nomination Live Updates After 2014, 2019, 2024 PM Modi wrote My relationship Kashi unique integral incomparable I say cannot expressed words see post video

Web Title: PM Narendra Modi Nomination Live Updates After 2014, 2019, 2024 PM Modi wrote My relationship Kashi unique integral incomparable I say cannot expressed words see post video

Prime Minister Narendra Modi files nomination from Varanasi Lok Sabha seat for #LokSabhaElections2024

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath is also present on the occasion. pic.twitter.com/S3JEAk3Okl
FOLLOW US :

Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post Lok Sabha Election Kanpur: गर्भवती ने मतदान के लिए अपनी डिलीवरी डेट दो दिन आगे बढ़वाई, पहुंची वोट डालने – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Election 2024: मुझे सीएम बनाया जा सकता था पर उद्धव बन गए, एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर बड़ा आरोप – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *