पीएम मोदी ने पटना साहिब के गुरुद्वारे में टेका मत्था, लोगों को परोसा लंगर – News18 हिंदी

Spread the love

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. रविवार को उन्होंने पटना में रोड शो किया था. इसके बाद आज सुबह पटना के तख्त साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. यहां पीएम ने सिख पगड़ी पहनकर गुरुद्वारे में प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने सेवा भी की जिसमें लंगर में लोगों को खाना परोसा. इसके साथ ही खुद भी लंगर का स्वाद चखा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पटना स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका. तख्त श्री पटना साहिब को तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के नाम से भी जाना जाता है, जो सिखों के पांच तख्तों में से एक है. गुरु गोविंद सिंह के जन्मस्थान के रूप में इस तख्त का निर्माण 18वीं शताब्दी में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा करवाया गया था. सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 में पटना में हुआ था. उन्होंने आनंदपुर साहिब जाने से पहले अपने प्रारंभिक वर्ष यहीं बिताए थे.
प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर पगड़ी बांधकर श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का दौरा किया. उन्होंने एक दिन पहले पटना में रोड शो किया था. मोदी बिहार में कहीं भी रोड शो करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं.रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद थे.
यह भी पढ़ेंः पटना के ईको पार्क में पीएम मोदी का धमाकेदार इंटरव्यू, लालू यादव के मुस्लिम आरक्षण वाले बयान पर बोले- सत्ता की भूख ने इन्हें नीचे गिरा दिया
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में रोड शो के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पटना के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार. आज के रोड शो में आप सबका अभूतपूर्व जोश और उत्साह असीम ऊर्जा से भर देने वाला है. विशेषकर हमारे युवा साथियों और माताओं-बहनों ने इसमें भागीदारी कर जिस प्रकार भरपूर आशीर्वाद दिया, उससे पता चलता है कि शहर के लोगों का भाजपा-राजग से कितना गहरा जुड़ाव है. इससे ‘विकसित पटना’ के संकल्प को साकार करने की भावना और प्रबल हुई है.’
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मां गंगा के तट पर बसी पाटलिपुत्र की यह धरती प्राचीन काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के अनेक महत्वपूर्ण कालखंडों की गवाह रही है. राजग सरकार ‘‘विरासत भी, विकास भी’’ के मंत्र के साथ यहां की विरासत को संजोने-संवारने में जुटी है. बिहार विधानसभा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बना शताब्दी स्मृति स्तंभ इसका एक जीता-जागता उदाहरण है.
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शहर के लोगों का जीवन और आसान बनाने के लिए हमने सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस हो या पटना-वाराणसी के बीच ट्रेन, रेलवे जंक्शन पर सुविधाओं का विस्तार हो या हवाई अड्डे पर घरेलू टर्मिनल बिल्डिंग और इनक्यूबेशन सेंटर हो, हमारी सरकार ने बुनियादी संरचना विकास पर काफी ध्यान दिया है.’
पीएम मोदी ने कहा, ‘इसके साथ ही गंगा नदी पर केबल ब्रिज, महात्मा गांधी सेतु का जीर्णोद्धार, पटना मेट्रो रेल परियोजना और पटना रिंग रोड से शहर के लोगों का जीवन और आसान होगा. विकास की गति तेज करने के लिए पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर एलपीजी पाइपलाइन का पटना तक विस्तार किया गया है. हमने शहर की स्वच्छता को भी ध्यान में रखते हुए जलमल शोधन संयंत्र बनवाए हैं. पटना शहर का पर्यटन विकास भी हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.’
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस के सहयोगी राजद ने जंगलराज लाने और शहर को अपराध सिटी बनाने का काम किया था. इनका ‘इंडिया’ गठबंधन आज अपने वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है. लेकिन हमारी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में पटना के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कृतसंकल्पित है.’
अपने दो दिवसीय बिहार के दौरे में प्रधानमंत्री सोमवार को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं.
Tags: Loksabha Election 2024, Patna News Today, PM Narendra Modi News

200 करोड़ी शो बना सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, 12 दिन में मिले 33 मिलियन Views, क्या आपने देखी?
धर्मेंद्र की वो फिल्म, जिसका दुनियाभर में बजा था डंका, 1977 में 50 हफ्ते तक सिनेमाघरों में किया राज
IPL 2024: दिनेश कार्तिक ने बनाया वो रिकॉर्ड, जिससे हर बैटर को है चिढ़, रोहित शर्मा ने ली राहत की सांस!
ये हैं 'पाताल लोक' के रास्ते? कोई सालों पुराना, कोई बना अचानक, सैकड़ों फिट गहरे गड्ढे, जो हैं डरावने!
गेमिंग के हैं शौकीन…तो दिल्ली में यहां गेम्स के साथ करें दिल खोलकर एन्जॉय, भूल जाएंगे PUB-G, FREE FIRE
घर में लगाएं ये पौधे, दवाइयों का है भंडार, आसपास नहीं भटकेगी बीमारी, किडनी, कैंसर, जोड़ों के दर्द में रामबाण
Oxygen Plants For Home: ये हैं ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले खास 8 पौधे, घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ बीमारियों को रखेंगे दूर, कीमत 100 रुपये से भी कम
बाजारों में आसानी से नहीं मिलते ये जंगली फल, स्वाद में गजब तो सेहत में अति उत्तम
अक्सर इस घर में आया करते थे स्वामी विवेकानंद, शहर से है गहरा नाता

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: हेयर कटिंग के लिए राहुल गांधी ने कितने दिए पैसे, दुकानदार से क्या हुई – ABP न्यूज़
Next post बेरोजगारी के सवाल पर क्या बोले PM मोदी? – The Lallantop

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *