PM Modi Exclusive: 'घुसपैठियों और 'ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों' की क्यों कही बात? पीएम मोदी ने दिया जवाब – News18 हिंदी

Spread the love

वाराणसी. ‘कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो देश की संपत्ति को ‘घुसपैठियों’ और ‘जिनके ज्यादा बच्चे हैं’ उनके बीच बांट देगी.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले दिनों कही इस बात पर खूब बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस ने पीएम मोदी की इस बात को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने News18 इंडिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस बयान पर मचे बवाल को लेकर जवाब दिया है. पीएम मोदी ने साफ कहा कि वह मुसलमानों के प्रति प्रेम की मार्केंटिंग नहीं करते और जिस दिन हिन्दू-मुसलमान करने लगेंगे तो सियासत छोड़ देंगे.
News18 इंडिया की कंसल्टिंग एडिटर रुबिका लियाकत ने पीएम मोदी के साथ खास बातचीत में सवाल किया ‘स्टेज पर आपने घुसपैठिया और ज़्यादा बच्चे पैदा करने वालों की बात क्यों कही? तो प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ये गलत बात है, मैंने केवल मुसलमानों की बात नहीं की, मैंने हर गरीब परिवार की बात कही.’ प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही कहा, ‘मैंने न हिंदू कहा, न मुसलमान कहा… जिस दिन मैं हिंदू-मुसलमान करने लगूंगा, मैं सियासत करना बंद कर दूंगा. मैं सबको बराबर देखता हूं. ये मेरा संकल्प है.’
यह भी पढ़ें- ‘बैन लगा सकते हैं…’ चाबहार पोर्ट पर भारत-ईरान की डील से अमेरिका को लगी मिर्ची, प्रतिबंधों की दी चेतावनी
वहीं पीएम मोदी से जब पूछा गया कि ‘आप यह धारणा तोड़ने में सफल क्यों नहीं हो पाए कि आप मुसलमानों के खिलाफ नहीं? तो उन्होंने कहा, ‘यह एक मुसलमान का सवाल नहीं है. निजी तौर पर मुसलमान मुझे भले ही पसंद करें, लेकिन 2002 के बाद मेरी छवि खराब कर दी गई.’ पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा कि ‘मैं मुसलमानों के प्रेम की मार्केंटिंग नहीं करता.’
यह भी पढ़ें- फ्लाइट-फ्लाइट घूमता था चोर, 110 दिन में 200 बार भरी उड़ान, प्लेन से ही लाखों का चुरा ले गया सामान
पीएम मोदी ने बताया, ‘मैं बचपन में मुस्लिम परिवार के बीच रहा हूं. मेरे कई दोस्त मुस्लिम हैं. मेरे घर के अलग-बगल सारे मुस्लिम परिवार रहते थे. हमारे यहां ईद के दिन खाना नहीं बनता था. सारे मुस्लिम परिवारों से हमारे घर खाना आता था. गोधरा के बाद मानिक चौक पर सारे खरीददार हिन्दू हैं. सारे दुकानदार मुसलमान हैं. दिवाली में बड़ी भीड़ होती है. मैंने 2002 में वहां सर्वे करवाया. मैंने लड़कों को सर्वे करने भेजा. वहां मुसलमान कहते थे- मोदी का नाम मत लेना… मोदी नहीं था तो बच्चे स्कूल नहीं जाते थे. उनकी मां इतनी खुश थी कि मोदी के आने के बाद बच्चों का जीवन बदल गया.’
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi, Pm modi news

ये 6 क्राइम थ्रिलर देख उड़ जाएंगे होश-ओ-हवास, 1 में है 2 रात की मार-धाड़ वाली कहानी, दूसरी में हीरोइन का रिवेंज
गंगा सप्तमी पर शिव की जटाओं में विराजी थीं गंगा, जानें धरती पर कब उतरीं, आज से गायत्री परिवार शुरू करेगा ये अभियान
पहली फिल्म से मिली 51 रुपये फीस, आज करोड़ों का मालिक, सिनेमा से मोहब्बत, लेकिन खेती से है प्यार, उठाता है गोबर!
गर्मी में जमकर इंजॉय कर रहे हाथी और भालू, खाने में दिया जा रहा तरबू-खरबूज
हीट स्ट्रोक से बचा लेंगी ये 5 नेचुरल चीजें, किसी की पत्तियां तो किसी की चाय का करें सेवन, जड़ से खत्म होगी समस्या!
इस धान ने किसानों को बनाया धनवान, दुनिया में अलग पहचान, महक ऐसी… भिगोते ही मचेगा हल्ला, मिल चुका GI टैग
Photos: पानी में हलचल करते ही नाग-नागिन का जोड़ा आ जाता है पास, लोग कहते हैं- दूध पीने के बाद करता है चमत्कार
अपने ही आंगन से खत्म हो जाएगा महाकवि विद्यापति का वजूद? अनदेखी के चलते खो रहा गौरवशाली इतिहास
कार के विंडस्क्रीन पर क्यों होते हैं 'काले डॉट्स', सालों से कार चलाने वालों को भी नहीं मालूम, जानिए क्यों है ये जरूरी

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 News Live: वाराणसी से PM मोदी ने नामांकन दाखिल किया – The Lallantop
Next post PM Narendra Modi Nomination Live Updates: PM मोदी ने काशी से तीसरी बार किया नामांकन, शाह-राजनाथ-चंद्रबाबू नायडू-चिराग समेत ये दिग्गज रहे मौजूद – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *