PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. इसके अलावा चारों प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर भी उपस्थित रहे. पीएम के नामांकन कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे वाराणसी शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. इस दौरान देश भर से बीजेपी के कई बड़े नेता वाराणसी पहुंचे. यहां जानिए पीएम मोदी के नामांकन से जुड़े अपडेट्स…
PM Modi Nomination Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चारों प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर भी उपस्थित रहे. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने काशी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है. इससे पहले वे साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव इसी सीट से जीत चुके हैं.
पीएम मोदी के नामांकन के दौरान कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे थे. इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्री मौजूद थे. तो वहीं अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे. पीएम के नामांकन के दौरान वाराणसी कलेक्ट्रेट के बाहर भारी भीड़ नजर आई. पीएम हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पीएम मोदी वाराणसी दफ्तर से नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया. उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन भरा है. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चारों प्रस्तावक मौजूद रहे.
#WATCH वाराणसी,उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से #LokSabhaElections2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। pic.twitter.com/eG8nOes5dJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए हैं. वह नामांकन कक्ष में मौजूद हैं. जहां नामांकन भरने की प्रक्रिया चल रही है.
पीएम मोदी के नामांकन दाखिल करने के लिए वाराणसी कलेक्ट्रेट पहुंच चुके हैं. वो काशी से तीसरी बार नामांकन करने जा रहे हैं. इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता डीएम दफ्तर में मौजूद हैं.
#WATCH वाराणसी,उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने DM कार्यालय पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से #LokSabhaElections2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। pic.twitter.com/DEd7Bir9fI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024
पीएम मोदी के नामांकन दाखिल करने से पहले पीएम मोदी काल भैरव मंदिर पहुंचे हैं. यह पीएम बाबा काल भैरव से जीत का आशीर्वाद लेंगे. इसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi offers prayers at the Kaal Bhairav Temple in Varanasi ahead of filing his nomination for #LokSabhaElections2024
PM is the sitting MP and BJP’s candidate from Varanasi. pic.twitter.com/wmizZPsqjk
— ANI (@ANI) May 14, 2024
पीएम मोदी के नामांकन दाखिल करने के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय मंत्री और एनडीए के अन्य नेता मौजूद रहेंगे. इस लिस्ट में देश भर के 25 बड़े नेता शामिल हैं.
Union Ministers, including Defence Minister Rajnath Singh and Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, UP CM Yogi Adityanath, and other NDA leaders will be present during PM Modi’s nomination filing for #LokSabhaElections2024
PM is the sitting MP and BJP’s… pic.twitter.com/YFtR4UkC8Y
— ANI (@ANI) May 14, 2024
पीएम मोदी के नामांकन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों ने प्रतिभाग किया है. अद्भुत नजारा काशी की सड़कों पर था… मैं उन्हें(पीएम मोदी) बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं…
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो पूरे काशी, उत्तर प्रदेश व देश को उत्साहित करने वाला था. प्रधानमंत्री मोदी का मिशन जरूर सफल होगा, वह एक पृथ्वी और एक भविष्य की बात करते हैं.
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो पूरे काशी, उत्तर प्रदेश व देश को उत्साहित करने वाला था… प्रधानमंत्री मोदी का मिशन जरूर सफल होगा, वह एक पृथ्वी और एक भविष्य की बात करते हैं…”… pic.twitter.com/Lj6xmgmYw9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024
पीएम मोदी ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर वाराणसी के रोड शो को लेकर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि ‘काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है.’
काशी के मेरे परिवारजनों ने रोड शो में जो स्नेह और आशीर्वाद बरसाया, वह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बन गया है। pic.twitter.com/dKxsmzX7N4
— Narendra Modi (@narendramodi) May 14, 2024
लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी के नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और एनडीए नेता वाराणसी के डीएम कार्यालय पहुंचे हैं. पीएम मोदी 11.40 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘आज उनका नामांकन है जो पूरी दुनिया में लोकप्रियता में नंबर एक पर हैं, हम खुशनसीब हैं कि हमें इसमें शामिल होने का मौका मिला है’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन दाखिल करने में शामिल होने के लिए एनडीए नेता वाराणसी के एक होटल से रवाना हुए हैं.
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "आज उनका नामांकन है जो पूरी दुनिया में लोकप्रियता में नंबर एक पर हैं, हम खुशनसीब हैं कि हमें इसमें शामिल होने का मौका मिला है।"#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/3X6g7YDvkR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2024
वाराणसी में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन को लेकर कहा, ‘आज एक ऐतिहासिक दिन है, वाराणसी एक पवित्र स्थान है. पीएम नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. पिछले 10 वर्षों से उन्होंने अद्भुत काम किया है, उन्होंने 2027 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया है और इसमें हर भारतीय उनके साथ है…’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के काल भैरव मंदिर पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नामांकिन दाखिल करने से पहले इस मंदिर में पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर क्रूज जहाज की यात्रा के लिए क्रूज पर सवार हुए. इससे पहले उन्होंने मां गंगा से आरती कर आशीर्वाद लिया. तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम काशी कोतवाल के दर्शन करने भी पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की. पीएम ने मां गंगा से आशीर्वाद लिया. वे आज आज वाराणसी से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन दाखिल करने से पहले मंगलवार सुबह सोशल मीडिया हेंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए काशी को संदेश दिया है. उन्होंने लिखा ‘काशी से मेरा अद्भुत रिश्ता है, अभिन्न है और अप्रतिम है. बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन दाखिल करने से पहले वाराणसी शहर में रूट डायवर्ट किया गया है. जिससे की यातायात सुचार रूप से चलाया जा सके. शहर भर के चौक चौराहों पर पुलिस जवानों समेत तमाम सुरक्षा बलों के जवानों की तैनात किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के लिए कई वीआईपी वाराणसी पहुंच चुके हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार, नगालैंड के सीएम नेफियू रियो, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा, पुडुचेरी के सीएम एन. रंगास्वामी, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू, बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष अंगद पासवान, जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल समेत अन्य नेता पहुंच चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. जिसके तहत डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगेत. जिसके मद्देनजर गोदौलिया चौक पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने यूपी पार्टी प्रमुख अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा है.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सहित एनडीए नेता गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी के एक होटल में पहुंचे हैं. उनके अलावा देश भर के कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.
PM Modi Nomination Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चारों प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर भी उपस्थित रहे. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने काशी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है. इससे पहले वे साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव इसी सीट से जीत चुके हैं.
पीएम मोदी के नामांकन के दौरान कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे थे. इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य मंत्री मौजूद थे. तो वहीं अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे. पीएम के नामांकन के दौरान वाराणसी कलेक्ट्रेट के बाहर भारी भीड़ नजर आई. पीएम हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान पूरे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. पीएम मोदी वाराणसी दफ्तर से नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
अगर न ठुकराई होती ये 10 फिल्में, तो आज अलग लेवल पर होते सनी देओल, सुपरहिट फिल्मों से भरा होता उनका खाता
महिला ने पति पर दर्ज कराया रेप केस, फिर खुला 11 बार दुल्हन बनने का राज, चकरा गई पुलिस
हल्द्वानी से नैनीताल के बीच में पड़ती हैं ये 5 सीक्रेट जगह, नजारे देख मन ही नहीं करेगा लौटने का
'शादी नहीं की, तो किडनैप कर लूंगा', पाकिस्तानी क्रिकेटर के वायरल प्रपोजल पर बोलीं एक्ट्रेस- 'शुक्रगुजार हूं कि…'
बड़े काम के ये हैं ये पत्ते, खाली पेट खाएंगे तो यूरिक एसिड से मिल सकता है छूटकारा, कई रोगों में फायदेमंद
दवा के साथ 'दुआ' भी देता है ये पौधा, अगर कर लिए 5 आसान उपाय तो बदल जाएगी किस्मत! बन सकते हैं बिगड़े कार्य
सीरियल किलर की दिल दहला देने वाली कहानी, हर सीन में दिखेगा खौफ का मंजर, दिमाग को 360 डिग्री घुमा देगा CLIMAX
ऋषिकेश के इन 5 बीचों के आगे गोवा भी फेल, आखिरी वाला तो स्वर्ग जैसा!
श्रीदेवी ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, अमिताभ-जैकी बने पहली पसंद, माधुरी दीक्षित की एक हामी से सब के सब हुए बाहर
लाइव ब्लॉग
16 minutes ago
19 hours ago
20 hours ago
2 days ago
