Weather Update: दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में आज से गर्मी दिखाएगी तेवर, यहां होगी झमा.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम मध्य तक बनी हुई है। तमिलनाडु तेलंगाना ओडिशा कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को भारी वर्षा हुई है। जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गईं। आगामी कुछ दिनों तक यहां मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी भारत में बुधवार से गर्मी का एक नया दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली समेत कई राज्यों को अगले एक सप्ताह तक गर्मी परेशान करने वाली है। अभी तक प्री-मानसून वर्षा और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश से तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ था। किंतु धीरे-धीरे सूरज ने तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिया है।

loksabha election banner

पांच दिनों का अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने लू की आशंका जताते हुए अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तापमान 40-44 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 मई से 17 मई के बीच लू चल सकती है।

बारिश एवं तेज आंधी की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सा, झारखंड और बिहार के जिस हिस्से में अभी बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं, वह हिस्सा भी बढ़ती गर्मी से अछूता नहीं रह पाएगा। सौराष्ट्र और कच्छ में गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश और दक्षिण के मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इस दौरान दक्षिण भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश एवं तेज आंधी की संभावना है।

आगे बढ़ रहा मानसून

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक पर बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम मध्य तक बनी हुई है। तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को भारी वर्षा हुई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी ओलावृष्टि की गतिविधियां देखी गईं। आगामी कुछ दिनों तक यहां मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

स्थिति मानसून के लिए अनुकूल

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि यह स्थिति मानसून के लिए अनुकूल होती है। देश में आंतरिक हिस्से में मई महीने में जितनी गर्मी पड़ेगी, मानसून की गति और दिशा भी उतनी ही सहज होगी। अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों एवं निकोबार द्वीप समूह के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Weather Today: दिल्ली समेत इन राज्यों को सताएगी लू, IMD का अलर्ट

source

Previous post Candidates in a piquant situation due to polling on same day in Telangana and Andhra Pradesh – The Hindu
Next post LS Polls 2024: दिल्ली उत्तर-पश्चिम सीट से भाजपा प्रत्याशी का दावा- पांच लाख वोटों के अंतर से दर्ज करूंगा जीत – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *