click this icon for latest updates
Published: May 14, 2024 7:19 PM IST
By Gargi Santosh
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि मंगलवार, 14 मई को वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन का पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा कि वह अपने तीसरे कार्यकाल में भी नई ऊर्जा और शक्ति के साथ क्षेत्र के विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटे रहेंगे. चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के बाद प्रधानमंत्री झारखंड पहुंचे, जहां उन्होंने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बिरनी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया.
जनसाभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कोडरमा में इंडी गठबंधन के एक नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही…जो लोग मुझे गोली मारने के सपने देख रहे हैं. कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं, उन्हें आज यहीं माता-बहनों का प्यार देखना चाहिए. यही मेरा सुरक्षा कवच है…यहां मोदी को जीने की ताकत देने वाले लोग बैठे हैं.
पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडी’ पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने तुष्टीकरण का खेल चरम पर पहुंचा दिया है. खुलेआम कह रहे हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करेंगे. ये लोग अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने की साजिश कर रहे हैं. रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं, लेकिन मोदी उनकी यह साजिश सफल नहीं होने देगा.
उन्होंने कहा जेएमएम-कांग्रेस-लेफ्ट इन सारी बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है. सभी लोग इस बात को बहुत अच्छे से जानते हैं कि इन लुटेरों के सिर पर किसका हाथ है. ये जो भी करते हैं, वो शाही परिवार के इशारे से करते हैं.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मैं किसी राजघराने या शाही परिवार में पैदा नहीं हुआ. मेरे परिवार का कोई सदस्य चुनाव तक नहीं लड़ा. मैं गरीब मां का बेटा हूं…चाय बेचते-बेचते यहां पहुंचा हूं. मुझे यहां तक देश की जनता ने पहुंचाया है. मैंने जो गरीबी देखी है, जो मुसीबतें झेली हैं, देश के गरीबों को उससे मुक्ति दिलाना चाहता हूं. मोदी का मंत्र है- जिन्हें कोई पूछता नहीं था, मोदी उन्हें भक्ति-भाव से पूजता है.
उन्होंने कहा यह मोदी की गारंटी है कि अपने तीसरे कार्यकाल में आतंक और नक्सलवाद पर और जोरदार प्रहार करूंगा. झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने दूंगा. मैं उन्हें माताओं की कोख छीनने नहीं दूंगा, पूरी आदिवासी बेल्ट खूनखराबे से मुक्त होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
'केजरीवाल की तरह हेमंत सोरेन को भी दें जमानत…' कपिल सिब्बल की दलीलों पर जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा…
गर्मी की मार! झारखंड में लंबे गैप के बाद 13 मई से खुलेंगे स्कूल, हिमाचल में बदला समय
Hemant Soren को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली राहत; चुनाव-प्रचार के लिए मांगी थी जमानत
झारखंड: रांची में ED का बड़ा एक्शन, मंत्री के नौकर के घर से बरामद हुआ 20 करोड़ रुपये का कैश
झारखंड : BSNL के कैंपस में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद, सामने आया घटना स्थल का Video
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
