Varanasi: अजय राय, अतहर जमाल लारी या PM मोदी, जानें वाराणसी के उम्मीदवारों में कौन है सबसे रईस? – ABP न्यूज़

Spread the love

Varanasi Seat Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में वाराणसी की सीट पर मतदान होना है. आज यानी 14 मई को इस सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी और आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके अलावा कांग्रेस से अजय राय और बहुजन समाज पार्टी से अतहर जमाल लारी भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं. अपना दल कमेरावादी ने वाराणसी सीट से गगन प्रकाश को टिकट दिया है और वो भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं.
इन प्रमुख उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. चुनाव आयोग को दी जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कुल (चल-अचल) संपत्ति 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार 889 रुपए बताई है. वहीं कांग्रेस के अजय राय की कुल चल संपत्ति 6 लाख 66 हजार 6832 रुपए है. उनकी पत्नी की कुल चल संपत्ति 45 लाख 37 हजार 208 रुपए बताई गई है. अजय राय की अचल संपत्ति की बात की जाए तो उनका बाजार मूल्य 1 करोड़ 25 लाख रुपए बताया गया है. वहीं उनकी पत्नी के नाम 80 लाख की अचल संपत्ति है. 
अजय राय के पास हीरा-पन्ना तो PM मोदी के पास सोने की अंगूठी
अजय राय के नाम एक सफारी कार है तो उनकी पत्नी के नाम पर फॉर्च्यूनर गाड़ी है. राय के पास एक हीरा जड़ित अंगूठी है, जिसकी कीमत ढाई लाख और एक पन्ना जड़ित अंगूठी है जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए है. वहीं उनकी पत्नी के पास सोने के 130 ग्राम वजनी गहने हैं, जिनकी कीमत 9 लाख 36 हजार रुपए बताई गई है. वहीं प्रधानमंत्री मोदी के पास अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है, हालांकि उनके पास सोने की 4 अंगूठी जरूर हैं, जिनकी कीमत  2 लाख 67 हजार 750 रुपए है. 
बसपा उम्मीदवार अतहर लारी के पास है 315 बोर की राइफल
वहीं इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अतहर जमाल लारी भी चुनावी मैदान में हैं. उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास 55 हजार रुपए की नकदी है और तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7,562 रुपए हैं. लारी के नाम पर एक सफारी कार भी है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है. उनके पास कोई जेवर नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास 3 लाख की कीमत के जेवरात हैं. लारी के पास एक 315 बोर राइफल है, जिसकी कीमत उन्होंने चुनावी हलफनामे में एक लाख रुपए बताई है. बीएसपी उम्मीदवार की कुल चल संपत्ति 6 लाख 62 हजार 562 रुपए है और उनकी पत्नी के पास  3 लाख 31 हजार 397 रुपए की चल संपत्ति है. लारी 1 करोड़ 80 लाख रुपए की जमीन के मालिक हैं. 
एक नजर में देखें वाराणसी में किस उम्मीदवार की कितनी प्रॉपर्टी
ये भी पढ़ें: न घर, न गाड़ी, न कोई जमीन, PM मोदी के हाथ में हैं 52 हजार की नकदी और सोने की चार अंगूठियां

source

Previous post Bhojpuri स्टार पवन सिंह की मां ने भी अब काराकाट से दाखिल किया नामांकन, क्या यह तो नहीं वजह… – India.com हिंदी
Next post PM Modi Today's Program | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम। 15 May 2024 – IBC24 News (हिंदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *