Breaking News : पुणे के Phoenix माॅल में लगी भयंकर आग
West Bengal : भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत एफआईआर दर्ज
West Bengal : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्यपाल ने जादवपुर यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालयों में की अस्थायी कुलपतियों की नियुक्ति
Breaking News: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे गुलाम नबी आजाद, अनंतनाग सीट से वापस लिया नाम
West Bengal : पीएम मोदी ने कहा, पूरा बंगाल कह रहा है, 4 जून 400 पार
पीएम मोदी आज झारखंड आ रहे हैं. वाराणसी में नामांकन दाखिल करने के बाद वह गिरिडीह पहुंचेंगे और बिरनी में अन्नपूर्णा देवी के समर्थन में जनसभा करेंगे.
वाराणसी में नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड आएंगे. मंगलवार (14 मई) को प्रधानमंत्री गिरिडीह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसमें कोडरमा और गिरिडीह लोकसभा के एनडीए उम्मीदवार समेत प्रदेश भाजपा एवं आजसू के नेता शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी 14 मई को बिरनी प्रखंड के पेशम अरवाड़ मैदान में 1:30 बजे जनसभा करेंगे. पीएम मोदी कोडरमा लोकसभा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह लोकसभा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए प्रचार करने झारखंड आ रहे हैं.
चंद्रप्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं. अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.
विनोद सिंह को I.N.D.I.A. ने अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है. कोडरमा में विनोद सिंह को झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ-साथ वामदलों का भी समर्थन प्राप्त है. वहीं, गिरिडीह लोकसभा सीट पर झामुमो के मथुरा महतो चुनाव लड़ रहे हैं. जयराम महतो भी गिरिडीह से ही चुनाव लड़ रहे हैं.
बता दें कि कोडरमा लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है. इस दिन झारखंड की दो अन्य लोकसभा सीटों चतरा और हजारीबाग में भी वोटिंग होगी. वहीं, गिरिडीह लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा. झारखंड में एनडीए और I.N.D.I.A. दोनों ही गठबंधन ने ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
Also Read : अन्नपूर्णा देवी और चंद्रप्रकाश चौधरी के लिए बिरनी में प्रचार करेंगे पीएम मोदी, 15 को झारखंड आएंगे डॉ हिमंत बिश्व सरमा
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.
