PM Modi Nomination: 2019 में 25 प्रत्याशियों ने किया था PM मोदी को चैलेंज, किसी की जमानत जब्त तो – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi Nomination from Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और तीसरी बार भी वो उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से ही किस्मत आजमा रहे हैं. 2014 में पहली बार नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतने के बाद प्रधानमंत्री बने. 2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी को ही अपना संसदीय क्षेत्र बनाया और यहीं से संसद पहुंचे. 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का इस सीट पर 25 अन्य उम्मीदवारों से मुकाबला हुआ.
वो 25 उम्मदीवार जिन्होंने 2019 में पीएम मोदी को दी चुनौती
सपा-कांग्रेस से मिली टक्कर, लेकिन फिर भी बहुत आगे थे पीएम मोदी
2019 के चुनाव में जिन 25 प्रत्याशियों से प्रधानमंत्री मोदी का मुकाबला था, उनमें से 22 की जमानत जब्त हो गई थी. वहीं मुकाबले में सिर्फ दो उम्मीदवार ही थे, जो जमानत बचाते हुए प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबले में बचे रहे. समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव को एक लाख 95 हजार 159 वोट मिले, ये कुल वोट का 18.40 फीसदी था. वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अजय राय थे, जिन्हें कुल वोट के 14.38 वोट मिले. अजय राय के खाते में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान एक लाख 52 हजार 548 वोट गए थे. 
पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री को कुल वोट का 63.62 फीसदी हिस्सा मिला था. पीएम मोदी को छह लाख 74 हजार 664 वोट मिले थे. पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में उन्हें 7.25 फीसदी ज्यादा वोट मिले और वो लगातार दूसरी बार वाराणसी से सांसद चुने गए. 2019 के आम चुनावों में पीएम मोदी ने वाराणसी सीट से चार लाख 79 हजार 505 वोट से चुनाव जीत लिया.
2014 के रण में अरविंद केजरीवाल से मिली टक्कर, आखिर में जीते मोदी
नरेंद्र मोदी ने पहली बार 2014 में वाराणसी सीट से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था. तब कांग्रेस ने अजय राय को और समाजवादी पार्टी ने कैलाश चौरसिया को मैदान में उतारा था. वहीं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी वाराणसी से चुनाव लड़ा. इस चुनाव में अजय राय को 75 हजार 614 और कैलाश चौरसिया को 45 हजार 291 वोट मिले. वहीं बहुजन समाज पार्टी के विजय प्रकाश जायसवाल को इस सीट पर 60 हजार 579 वोट मिले. अरविंद केजरीवाल इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे और उन्हें 2 लाख 9 हजार 238 वोट मिले. नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी से पांच लाख 1 हजार 22 वोट मिले. ये कुल वोट का 56.37 फीसदी था. पीएम मोदी ने वाराणसी से पहला चुनाव तीन लाख 71 हजार 784 वोट से जीत लिया.
2024 में और भी बड़ी जीत का दावा कर रही है बीजेपी 
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनावी ताल ठोक रहे हैं. बीजेपी का दावा है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भी बड़ी जीत हासिल कर के संसद पहुंचेंगे. वहीं विपक्षी दल भी इस बार वाराणसी में एक होकर पीएम मोदी को चुनौती देने की तैयारी में हैं. इसबार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस ने अजय राय को फिर एक बार इस सीट से मौका दिया है और समाजवादी पार्टी का उन्हें समर्थन है. 
अस्सी घाट पर स्नान, बाबा काल भैरव मंदिर में पूजा और कार्यकर्ताओं की मीटिंग… जानें PM मोदी के नामांकन का शेड्यूल

source

Previous post Lok Sabha Chunav 2024 Highlights: 'मुस्लिम समुदाय मेरे एजेंडे का समर्थन करता है', 'अधिक बच्चों वाले' वाले बयान पर PM मोदी बोले- 'मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करता' – मनी कंट्रोल
Next post Loksabha Elections 2024: Rahul Gandhi ने वीडियो साझा कर Amethi-Raibareli पर कही ये बात। – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *