Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Date : झारखंड में किस सीट पर कब होगा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान? यह.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Vote
Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Kb Hai झारखंड में लोकसभा चुनावों की तारीखें चुनाव आयोग ने जारी कर दी हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार देश में कुल 7 चरण में चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद 4 जून को मतगणना कराई जाएगी। आयोग ने झारखंड में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शासन-प्रशासन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Date phase-wise : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही झारखंड में भी चुनाव की रणभेरी बज गई है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड में कुल 4 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। झारखंड में 4 जून को मतगणना होगी। आइए जानते हैं कि झारखंड में किस सीट पर किस तारीख को मतदान होगा।

loksabha election banner

झारखंड में कितने चरण में होंगे चुनाव?

18वीं लोकसभा के लिए झारखंड में 4 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।

झारखंड में किस चरण में किस सीट पर होगा चुनाव?

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में 4 चरणों में मतदान कराया जाएगा। ये चरण हैं- चौथा चरण, पांचवां चरण, छठवां चरण और सातवां चरण।

  • चौथे चरण में 13 मई 2024 को मतदाना होगा।
  • पांचवें चरण में 20 मई 2024 को वोट डाले जाएंगे।
  • छठवें चरण में 25 मई 2024 को मतदान कराया जाएगा।
  • सातवें चरण में 1 जून 2024 को चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

झारखंड की 14 सीटों पर किस तारीख को होगी वोटिंग?

सीट मतदान की तारीख
चतरा (Chatra) 20 मई 2024, पांचवां चरण
धनबाद (Dhanbad) 25 मई 2024, छठवां चरण
दुमका (Dumka) 1 जून 2024, सातवां चरण
गिरिडीह (Giridih) 25 मई 2024, छठवां चरण
गोड्डा (Godda) 1 जून 2024, सातवां चरण
हजारीबाग (Hazaribagh) 20 मई 2024, पांचवां चरण
जमशेदपुर (Jamshedpur) 25 मई 2024, छठवां चरण
खूंटी (Khunti) 13 मई 2024, चौथा चरण
कोडरमा (Kodarma) 20 मई 2024, पांचवां चरण
लोहरदगा (Lohardaga) 13 मई 2024, चौथा चरण
पलामू (Palamu) 13 मई 2024, चौथा चरण
राजमहल (Rajmahal) 1 जून 2024, सातवां चरण
रांची (Ranchi) 25 मई 2024, छठवां चरण
सिंहभूम (Singhbhum) 13 मई 2024, चौथा चरण

झारखंड के लोकसभा क्षेत्रों के बारे में और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें
महागठबंधन में फिर खींचतान? कांग्रेस को सिर्फ इतनी सीटें देना चाहते हैं तेजस्वी, अब लालू के पाले में ‘गेंद’
Chirag Paswan: BJP से मिल गया ग्रीन सिग्नल? बिहार की इस ‘हॉट’ सीट पर चिराग की तैयारी तेज, पिछली बार ऐसा था रिकॉर्ड

source

Previous post '25 करोड़ मामूली संख्या नहीं है', नौकरी के मुद्दे पर तेजस्वी ने PM को घेरा – News Nation
Next post मोदी बोले- बचपन में पड़ोसियों के साथ ईद मनाता था: 2002 के बाद मेरी छवि खराब हुई; ज्यादा बच्चों वाला कहने का… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *