Lok Sabha Election 2024: 'केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार', चार चरण के मतदान के बाद सचिन – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने मंगलवार (14 मई) को दावा किया कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों में बीजेपी से ज्यादा सीटें मिलेंगी. एआईसीसी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से एक बड़ा बदलाव आया है, लोगों ने इस बार वास्तविक परिवर्तन के लिए मतदान किया है.
दरअसल राजस्थान में जहां 25 लोकसभा सीटें हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में 11 संसदीय क्षेत्र हैं. पिछली बार कांग्रेस को राजस्थान में कोई सीट नहीं मिली थी और छत्तीसगढ़ में उसे केवल दो सीटें मिली थीं. सचिन पायलट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए यूपी के रायबरेली में प्रचार करते हुए PTI न्यूज एजेंसी से बात की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर धर्म के नाम पर वोट मांगने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन पर जनादेश नहीं मांग सकती.
‘धर्म के नाम पर वोट मांगना बिल्कुल गलत’
सचिन पायलट ने आगे कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगना बिल्कुल गलत है. राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बनाया गया था, जिसका हम सभी सम्मान करते हैं. हमने हमेशा इसका स्वागत किया है, लेकिन धर्म के नाम पर वोट मांगने के लिए नहीं. बीजेपी से धर्म के नाम पर वोट मांगने से परहेज करने का आग्रह करते हुए पायलट ने कहा कि बीजेपी अपने प्रदर्शन, वितरण और वादों को पूरा करने पर वोट नहीं मांग सकती. इसीलिए उन्हें मंगलसूत्र, मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुसलमान आदि की राजनीति का सहारा लेना पड़ा है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि लोग इससे आगे बढ़ चुके हैं और उन्हें वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए और धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए. चार चरण के मतदान के बाद अपनी स्थिति के बारे में बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार आगे बढ़ रहे हैं. यह बीजेपी नेताओं के भाषणों में भी झलकता है. बीजेपी के शीर्ष नेता अब अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं और मुझे लगता है कि वो समझ गए हैं कि लोगों ने उनके खिलाफ मतदान किया है. उन्होंने कहा कि यह बदलाव का चुनाव है, क्योंकि लोगों के पास 10 साल से एक ही पार्टी की सरकार है और कुछ भी हासिल नहीं हुआ है.
पायलट ने केंद्र में सरकार बनाने का किया दावा
सचिन पायलट ने दावा किया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की पार्टियों और कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संसद सदस्य मिल जाएंगे. एनडीए को लगातार दो बार मौका दिया गया है और अब लोग बदलाव चाहते हैं. इंडिया गठबंधन को मिलने वाली सीटों की संख्या पर सचिन पायलट ने कहा कि मैं बस इतना कहूंगा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन और कांग्रेस को मिलकर सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सांसद मिल जाएंगे. अपने गृह राज्य राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आकलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच द्विध्रुवीय मुकाबला है. दोनों राज्यों में हमें बीजेपी से अधिक सीटें मिलेंगी.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के लिए सचिन पायलट रायबरेली में करेंगे सभाएं, लेकिन अमेठी में नहीं, क्या यह है बड़ी वजह?

source

Previous post Analysis : 6 नए चेहरों के सहारे BJP लगा पाएगी दिल्ली की हैट्रिक? या AAP-कांग्रेस मिलकर रोक देंगे रफ्तार? – NDTV India
Next post Lok Sabha Election 2024: जे.पी. नड्डा ने महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को फिर घेरा ! – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *