लोकसभा चुनाव-2024: प्रियंका बोलीं- बड़े-बड़े वादे करना, लेकिन काम कुछ नहीं करना BJP का इतिहास, देश में 70 क… – Dainik Bhaskar

Spread the love

अमेठी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि बड़े-बड़े वादे करना, लेकिन काम कुछ नहीं करना BJP का इतिहास रहा है। पीएम मोदी ने रोजगार देने, किसानों की मजदूरी बढ़ाने और काला धन वापस लाने के बड़े-बड़े वादे किए हैं। लेकिन मोदी सरकार के 10 साल के बाद बेरोजगारी बढ़ रही है, इस देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं।
लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स पढ़ें…
राहुल गांधी ने मंगलवार को X पर वीडियो शेयर किया। इसमें वे मां सोनिया के साथ पुरानी तस्वीरें देखते हुए दिख रहे हैं। राहुल ने कहा रायबरेली और अमेठी हमारे लिए सिर्फ चुनाव क्षेत्र नहीं, हमारी कर्मभूमि है, जिसका कोना कोना पीढ़ियों की यादें संजोए हुए है। मां के साथ पुरानी तस्वीरें देखकर पापा और दादी की याद भी आ गई, जिनकी शुरू की गई सेवा की परंपरा मैंने और मां ने आगे बढ़ाई। प्रेम और विश्वास की बुनियाद पर खड़े 100 वर्षों से भी पुराने इस रिश्ते ने हमें सब कुछ दिया है। अमेठी और रायबरेली जब भी हमें पुकारेंगे, हम वहां मिलेंगे।
हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और एक्टर कंगना रनोट ने मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने मंडी में रोड शो भी किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद थे।
नामांकन के बाद कंगना ने कहा- मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मंडी की एक बेटी को भाजपा से नामांकन भरने का मौका मिला। यहां त्योहार की तरह माहौल बन गया है। मेरी ऐतिहासिक जीत होगी। कंगना के खिलाफ कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे और राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह उम्मीदवार हैं।
पश्चिम बंगाल के बनगांव में मंगलवार को एक चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, देश में 380 सीटों पर चुनाव पूरा हो चुका है। 380 सीटों में से पीएम मोदी ने 270 सीटें जीत ली हैं और बहुमत हासिल कर लिया है। अगली लड़ाई 400 सीटें पार करने की है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को हरियाणा के कुरूक्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने कहा, 4 जून को मोदी सरकार नहीं बनेगी। देश से तानाशाही हटाने का आंदोलन हरियाणा से शुरू होगा। इंडी गठबंधन को हरियाणा में सभी 10 सीटें चाहिए। मैं आपको केजरीवाल की गारंटी दे रहा हूं। 4 जून को केंद्र में इंडी गठबंधन सरकार बनाएगा।
कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा- हम किसानों, पिछड़े वर्ग, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा और BJD में कोई अंतर नहीं है, ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ओडिशा में असली लड़ाई कांग्रेस बनाम भाजपा व BJD है। पिछले 10 साल से उन्होंने (BJD) मोदी सरकार की हर नीति का समर्थन किया है। दिल्ली में वे (BJD) भाजपा को समर्थन देते हैं और यहां वे दोस्ताना लड़ाई में लगे हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को PM मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका में PM मोदी पर नफरत भरे भाषण देने और आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप था। बताया गया कि PM मोदी ने 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवारा में अपने भाषण के दौरान भगवान के नाम पर वोट मांगे थे।
हालांकि, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एस सी शर्मा की बेंच ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग के पास जाने की सलाह दी है।
इससे पहले 29 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट ने PM मोदी पर 6 साल के लिए चुनावी बैन की मांग वाली याचिका खारिज की थी।
पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 3 खालिस्तान समर्थकों को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़े हुए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इन आरोपियों ने पिछले महीने 27 अप्रैल को बठिंडा के जिला प्रशासनिक और कोर्ट परिसर में खालिस्तानी नारे लिखे थे। इसके अलावा 9 मई को दिल्ली के झंडेवालान और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर भी नारे लिखे थे। पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को नया कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन का नाम पार्टी ने वॉशिंग मशीन का काला जादू रखा है।
पार्टी के राज्य संयोजक गोपाल राय ने कहा- भाजपा वाले कहते है कि वो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे है, लेकिन देश की जनता को उनके झूठे दावों की सच्चाई बताएंगे।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर, बापटला, अनाकापल्ली, अनंतपुर और पालनाडु में सोमवार (14 मई) को वोटिंग के बाद YSRCP और TDP पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कुछ इलाकों में देर रात को भी हिंसा की घटनाएं देखने को मिली। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, गाड़ियों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। राज्य की सभी 25 लोकसभा सीट और सभी 175 सीट पर सोमवार को वोटिंग हुई है।
कांग्रेस नेता सुप्रिया भारद्वाज को पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने सुप्रिया की नियुक्ती की जानकारी दी है। सुप्रिया के मीडिया इंडस्ट्री में 16 साल तक काम कर चुकी हैं।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
उन्होंने कहा- आज मैंने मंडी से नामांकन दाखिल किया है। सभी लोग बहुत उत्साहित हैं, यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मंडी की एक बेटी को यह मौका मिला। लोग बहुत उत्साहित हैं और एक त्योहार की तरह माहौल बना है। एक ऐतिहासिक जीत होगी।
ओडिशा के अंगुल में केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने रोड शो किया।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू सहित NDA नेता गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी के एक होटल में पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘बीजेपी देश को गुलाम बना देगी’ वाले बयान पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, इससे पता चलता है कि उम्र का कितना असर होता है। इंसान जब बूढ़ा हो जाता है तो वह ऐसे ही बोलता है। देश 10 साल से देख रहा है कि ‘राम राज्य’ में हिंदू और मुसलमान सब खुश हैं। हम चांद पर पहुंच गए हैं और वह ऐसा बोल रहे हैं? खरगे साहब, आपको तुरंत आराम की जरूरत है।
हिमालय पर एक जगह है, मैं आपको उस गुफा के बारे में बता दूंगा और आप वहां चले जाएगा। आपको वहां जाने की आवश्यकता है। वहां कैसे पहुंचना है इसका पता मैं भेज दूंगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार 13 मई को झारखंड के हजारीबाग में सभा की। उन्होंने कहा कि अगर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीतते हैं तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे। देश का संविधान, लोकतंत्र और लोग खतरे में हैं। अगर आपके पास मौलिक अधिकार नहीं होंगे तो आप गुलाम बन जाएंगे। खड़गे ने ये भी कहा कि आपने (मोदी) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। आप अडाणी-अंबानी को गिरफ्तार क्यों नहीं करते? अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में आता है तो भाजपा सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए I.N.D.I.A. ब्लॉक के सभी नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।
इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने तेलंगाना से आया शख्स, करोड़ों में है संपत्ति – ABP न्यूज़
Next post Punjab Lok Sabha polls: Over two crore voters to decide fate of candidates for 13 seats – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *