मोबाइल की लाइट, फूलों की बार‍िश… पीएम मोदी ने राम मूर्त‍ि को पहनाई माला, मुंबई में कुछ ऐसा रहा रोड शो – News18 हिंदी

Spread the love

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई महानगर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीट से लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार शाम को मुंबई में विशाल रोड शो किया. प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के किनारे खड़े थे. जैसे ही उनके सामने से पीएम मोदी का काफिला गुजरा, लोगों ने उनपर फूलों की बारिश की. इस दौरान खुद पीएम मोदी भी हाथ हिलाकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन करते नजर आए.
भाजपा के स्टार प्रचारक ने उत्तर पूर्व मुंबई में घाटकोपर (पश्चिम) के अशोक सिल्क मिल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अपना रोड शो शुरू किया और यह घाटकोपर (पूर्व) के पार्श्वनाथ चौक पर समाप्त होने से पहले शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा. प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर पूर्व मुंबई और उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार मिहिर कोटेचा और उज्ज्वल निकम भी मौजूद रहे.
रोड-शो के दौरान जब एक स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी को प्रभु राम की मूर्ति दिखी, तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर उन्हें नमन किया और फूलों का हार पहनाया. रोड-शो में उमड़ी हजारों संख्या की भीड़ ने पीएम मोदी का गर्मजोशी का स्वागत किया. कुछ स्थानों पर जहां अंधेरा था, वहां लोगों ने अपने मोबाइल की लाइट जला दी और माहौल को जगमग कर दिया.
जिस इलाके में पीएम मोदी का रोड शो हुआ है, वह उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा सीट के अन्तर्गत आता है और यहाँ से भाजपा के मिहिर कोटेचा उम्मीदवार है. तकरीबन 2.5 किलोमीटर के रोड शो में 7 पड़ाव थे. यह घाटकोपर के एलबीएस रोड स्थित अशोक सिल्क मिल से शुरू होकर श्रेयस सिनेमा, सर्वोदय सिग्नल,  सीआईडी ऑफिस, सांघवी स्क्वॉयर, हवेली ब्रिज और पार्श्वनाथ चौक पर समाप्त हुआ. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए पूरी सड़क को दोपहर 2 बजे से रात 10 तक बंद किया गया था.
Tags: BJP, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi

सुरेंद्र की पकौड़ी…मात्र ₹1 में गजब का स्वाद, देर हुई तो लौटना पड़ेगा मायूस…मिनटों हो जाती है खत्म
'दृश्यम' स्टार्स की धांसू फिल्म, सिर्फ 2.75 करोड़ में बनी, रिलीज होते ही मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, OTT पर है मौजूद
खुल गई 'उलटे पेड़' की कहानी, जिनमें कैद हैं 4 लड़क‍ियां! साइं‍टिस्‍ट ने बताया-क्‍यों कहते हैं इसे Tree Of Life
दुनिया के वो राजा, जिनके इशारों पर नाचते हैं उनके देश, नहीं खड़कता एक भी पत्ता
सिर्फ 'खाकी' ही नहीं, रियल स्टोरी पर बेस्ड हैं ये 5 वेब सीरीज, दूसरे नंबर वाली अंदर से झकझोर देगी
PHOTOS: 80 साल के यंग प्लेयर, लांग जंप में जीता मेडल, कोरबा के इस खिलाड़ी का फिटनेस देख उड़ जाएंगे होश
क्या आप भी कर रहे हैं मिर्च की खेती, तो इन बातों का रखें ध्यान, कृषि एक्सपर्ट से जानें
फोटोगैलरी: इन पांच बुलंद औरतों में बस एक बात है समान, इस बात का लोहा मान जाएंगे आप!
15 साल बड़े डायरेक्टर संग लिव-इन में रही नामी एक्ट्रेस, सताता था मौत का डर, हुआ कत्ल, दागदार बना बॉलीवुड

source

Previous post Lok Sabha Phase 4 Election Live: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म, जानें कहां-कितनी वोटिंग – अमर उजाला
Next post Elections 2024 May 14 Highlights: Election Commission operating under Modi's directions, says Mamata Banerjee – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *