न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: योगी बोले-हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए नहीं; CAA से पहली बार 14 शरणार्थियों को न… – Dainik Bhaskar

Spread the love

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक की यूपी और देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें…
1. बुंदेलखंड में योगी बोले- हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए नहीं
सीएम योगी ने बुधवार को महोबा में कहा- इंडी गठबंधन के लोग धमकी देते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ न बोलो, उनके पास एटम बम है। अब आप लोग बताओ हमारा एटम बम फ्रिज में रखने के लिए बना है क्या? पाकिस्तान की आबादी तो इतनी भी नहीं है जितनी यूपी की है। जब हमारे बुंदेलखंड का नौजवान सीमा पर जाता है तो पाकिस्तान बेहाल हो जाता है।
पढ़ें पूरी खबर…
2. CAA के तहत पहली बार 14 शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता, जारी हुए सर्टिफिकेट
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत 14 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी गई है। गृह मंत्रालय ने बुधवार (15 मई) को ये जानकारी दी। 10 दिसंबर 2019 को सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल लोकसभा से और अगले दिन राज्यसभा से पारित हुआ था। 12 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के बाद CAA कानून बन गया था। 11 मार्च 2024 को CAA देशभर में लागू किया गया।
पढ़ें पूरी खबर…
3. हाईकोर्ट ने कहा- शादी में मिलने वाले गिफ्ट की बनाएं लिस्ट, दूल्हा-दुल्हन के साइन भी कराएं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी में मिले गिफ्ट की एक लिस्ट बनाने की बात कही है। हाईकोर्ट ने कहा- लिस्ट पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साइन भी जरूरी हैं। ऐसा करने से शादी के बाद होने वाले विवादों और केस में मदद मिलेगी। हाईकोर्ट ने अंकित सिंह व अन्य द्वारा दाखिल 482 दंड प्रक्रिया संहिता के केस की सुनवाई करते हुए यह सलाह दी है।
पढ़ें पूरी खबर…
4. बंगाल गवर्नर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का दूसरा केस, डांसर बोली- बोस ने दिल्ली के होटल में शोषण किया
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का एक और केस सामने आया है। उन पर एक ओडिसी क्लासिकल डांसर ने दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत अक्टूबर 2023 में दर्ज कराई गई थी। बंगाल पुलिस ने पिछले हफ्ते राज्य सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी है। इससे पहले राजभवन की संविदा कर्मी ने बोस पर आरोप लगाए थे।
पढ़ें पूरी खबर…
5. झांसी में 4 मंजिला शोरूम में आग लगी, 7 दुकानें जलीं; सेना को बुलाया गया
झांसी के सीपरी बाजार में बुधवार को भीषण आग लग गई। 4 मंजिला कोहली स्टोर से भड़की आग ने 7 दुकानों को चपेट में ले लिया। दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। सेना को भी बुलाया गया है। पुलिस ने बताया-रस विहार तिराहा के पास कोहली स्टोर है। चारों मंजिल पर कपड़े का शोरूम है। दोपहर 1.30 बजे यहां आग लगी। दुकान में कपड़े रखे होने की वजह से आग तेजी से फैली।
पढ़ें पूरी खबर…
6. चारधाम यात्रा- 45KM लंबा जाम, इंतजार में 11 की मौत, राज्यों को लेटर- 31 मई तक कोई VIP न भेजें
10 मई से शुरु हुई चारधाम यात्रा में भीड़-जाम के चलते 11 की मौत हो गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के रास्ते 45 किमी लंबा जाम लगा है। मंदिर जाने वाली गाड़ियों का नंबर 20-25 घंटे बाद आ रहा है। DGP ने अपील की है कि 31 मई तक कोई वीआईपी दर्शन करने न आए। चार दिनों में अब तक 2 लाख 76 हजार 416 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।
पढ़ें पूरी खबर…
7. मंच पर भावुक हुए बृजभूषण, बोले- मेरे साथ षड्यंत्र हुआ
गोंडा में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह चुनावी मंच पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा-डेढ़ साल से मेरे साथ षड्यंत्र किया जा रहा है। मेरे शरीर पर इतने वार हुए कि यह शरीर अब पत्थर का हो चुका है। मुसलमानों से कहा- कोई कहे या न कहे आप हमारा ही खून हो, आपका और हमारा DNA एक ही है।
पढ़ें पूरी खबर..
8. PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा, दो रैलियां और मुंबई में रोड शो, यहां 20 मई को वोटिंग
PM मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। दिंडोरी में उन्होंने कहा- कांग्रेस की सोच है कि देश की सरकारें जितना बजट बनाती हैं, उसका 15 प्रतिशत सिर्फ अल्पसंख्यक पर खर्च हो, यानी ये धर्म के आधार पर बजट का भी बंटवारा करना चाहते हैं। पीएम इसके बाद कल्याण में जनसभा करेंगे। शाम को मुंबई में रोड शो करेंगे। महाराष्ट्र की 13 सीटों पर पांचवें फेज में 20 मई को वोटिंग होगी।
पढ़ें पूरी खबर…
9. अखिलेश बोले- गठबंधन जीतेगी यूपी की 79 सीट, सिर्फ ‘क्योटो’ में लड़ाई
लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अखिलेश ने कहा- इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में 79 सीट जीत रहा है, सिर्फ ‘क्योटो’ (वाराणसी) में लड़ाई है। NDA 200 के पार नहीं जाएगी। ये 400 पार का नारा इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि संविधान को बदलना चाहते हैं। देश की मिली-जुली तहजीब को बदलना चाहते हैं। पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
10. SBI ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं, 180 से 210 दिन तक की FD पर अब मिलेगा 6% रिटर्न
SBI ने FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। 46 से 179 दिन तक की FD की ब्याज दर को 4.75% से बढ़ाकर 5.50% किया है। वहीं 180 दिन से 210 दिन तक की FD पर अब 5.75% की बजाय 6.00% किया है। इसी तरह 211 दिन से 1 साल से कम समय की FD पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 15 मई से लागू होंगी।
पढ़ें पूरी खबर…
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: क्‍या आप तानाशाह हैं? जानिए इस सवाल पर क्‍या बोले पीएम मोदी – ABP न्यूज़
Next post PM Modi in UP Live: जौनपुर की जनता को पीएम मोदी का पल-पल इंतजार, जल्द ही जनसभा को करेंगे संबोधित – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *