हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव की रहने वाली विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से चली गई। वह जाते समय सोने-चांदी के आभूषण और कैश भी ले गई। पति ने उसे कई जगहों पर ढूंढा, लेकिन उसका कुछ नहीं पता लगा। लड़की के मायका पक्ष वालों ने दामाद को धमकी
2 बेटों की मां, ये सामान ले गई साथ
पानीपत सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह गांव ददलाना का रहने वाला है। वह एक कंपनी के ट्रक पर ड्राइवर का काम करता है। उसकी शादी करीब 14 साल पहले जिला बुलंदशहर, उतर प्रदेश की युवती के साथ हुई है। शादी के बाद वह 12 और 10 वर्षीय बेटों का पिता है।
उसने बताया कि 13 मई की दोपहर को उसकी पत्नी घर से किसी को बिना कुछ बताए चली गई। जाते समय वह घर से आधा तोला वजनी सोने की बालियां, एक तोला वजनी मंगलसूत्र, आधा तोला वजनी सोने की 2 अंगूठी, 8 तोला वजनी चांदी की पाजेब, चांदी के बिछुए और करीब 60 हजार की नकदी भी साथ ले गई।
एक तक तक रही थी मायका
पति का कहना है कि उसकी पत्नी पहले भी एक बार बिना कुछ बताए घर से अपने मायका चली गई थी। जोकि करीब 1 साल बाद उसके परिवार वालों ने उस पर दबाब बनाकर वापस भेज दिया था। इस बार वह अपने मायका भी नहीं गई है। पत्नी के मायका वाले उसे धमकी दे रहे है कि वह उनकी बेटी को ढूंढ दें, नहीं तो वे उसे जान से मार देंगे। पति ने ससुराल वालों से अपनी जान का खतरा बताया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
