Haridwar News: हरिद्वार में पीएम मोदी की जीत के लिए दुआ, साबिर साहब की दरगाह पर चढ़ाई चादर – ABP न्यूज़

Spread the love

Haridwar News: देश लोकसभा चुनाव का रण शुरू हो चुका है. तीन चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आज यानी 13 मई को देशभर में चौथे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. इसी उत्तराखंड के हरिद्वार में पीएम मोदी की जीत के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने दुआ मांगी है.  हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को लेकर चादर चढ़ाई गई है. साथ ही उनकी जीत के लिए दुआ की गई. 
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया आज विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को लेकर चादर पेश की गई और उनकी जीत को लेकर दुआ मांगी गई है. हमने दुआ की है साबिर पाक के इस आसताने मे आये है और हमने साफ मन से यहां दुआ की है कि इस वक्त दुनिया के जो हालत चल रहे हैं चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है जंग के कगार पर मुल्क खड़े हैं ऐसी हालत में मुल्क की भाग दौड़ मजबूत हाथों में होनी चाहिए.
पीएम मोदी की जीत के लिए दुआ
उन्होंने आगे कहा कि अभी जो हालात हैं अगर कोई कमजोर व्यक्ति आ गया तो देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इसलिए हमें दुआ किया सभी आपकी दरगाह पर इस बार मोदी जी एक ऐतिहासिक जीत के साथ एक बार फिर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाले. वह एक ऐतिहासिक जीत के साथ यहां आए. वह एकबार फिर प्रधानमंत्री बने उत्तराखंड के अंदर पांचो लोकसभा सीटे हम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम भारी बहुमत से जीत कर आए.


उन्होंने कहा कि हमने जब-जब यहां आकर दुआ मांगी है तो वह तमाम दुआएं हमारी मकबूल और पूरी हुई है साबिर पाक ने हमारे तमाम दुआओं को सुना दे हमें उम्मीद है कि यह वाली दुआ भी साबिर पाक जरूर सुनेंगे और एक बड़ी जीत के साथ मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और मुल्क की जिम्मेदारी को संभालेंगे ऐसा हमारा मानना है.
ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: ‘सपा का आतंक है, CM योगी के डर से…’, स्वतंत्र देव सिंह ने PAK और कश्मीर का भी किया जिक्र

source

Previous post न्यूज इन ब्रीफ@5 PM: कोवैक्सिन साइड इफेक्ट से सांस का इन्फेक्शन; सोशल मीडिया पर कोहली-शाहरुख के बॉयकॉट की म… – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha Election 2024: जहां से खड़ा है Mamata का प्रत्याशी, वहां से PM Modi ने कह दी बड़ी बात! – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *