नेशनल ड्रेस्स, नईदुनिया। पीएम मोदी चुनावी रणनीति को धार देंगे आज। आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ रहेंगे।
पीएम आज सुबह 10 बजे जनसभा का आगाज करेंगे। इसकी शुरुआत आजमगढ़ से होगी जहां निजामाबाद रोड पर स्थित हुसैनपुर बड़ागांव फरिया में वो जनता को संबोधित करेंगे।
11 बजे होगी शुरुआत
इसके बाद 11 बजे जौनपुर के टीडी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:45 बजे भदोही के उंज गांव में भी उनकी जनसभा है। इसके बाद दोपहर दो बजे प्रतापगढ़ के जीआइसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बांदा में दोपहर 12:40 बजे हिंदू इंटर कालेज अतर्रा के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
यहां भी होगी जनसभा आयोजित
इसके बाद वह फतेहपुर में दो बजे मुस्लिम इंटर कालेज के मैदान और दोपहर 3:10 बजे कौशांबी के नियामतपुर सिराथू में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बसपा की सुप्रीमो मायावती गुरुवार को फतेहपुर के खागा में स्थित नवीन मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव की प्रेस कान्फ्रेंस सपा कार्यालय में रखी गई है। दोनों नेता सुबह दस बजे पत्रकारों से बात करेंगे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सुबह 11 बजे श्रावस्ती में आइएनडीआइए गठबंधन की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रयागराज के करछना में एक बजे गजरूप सिंह इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
