13 सीटों पर 'बड़ा खेला' करने की तैयारी… एक मंच पर PM मोदी संग नजर आएंगे राज ठाकरे, श‍िवाजी पार्क में होगी… – News18 हिंदी

Spread the love

मुंबई. महाराष्ट्र की मतदान के लिए बाकी बची 13 सीटों पर बीजेपी अपने गठबंधन के सहयोगियों और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के साथ मिलकर एक बड़ा दांव चलने की तैयारी कर रही है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आएंगे. शिवाजी पार्क की रैली में गजब का नजारा दिखेगा. महाराष्ट्र में अब सिर्फ 13 लोकसभा सीटों का चुनाव शेष बचा है. इसमें मुंबई की छह लोकसभा सीटें भी शामिल हैं. मुंबई समेत ठाणे, कल्याण, पालघर और भिवंडी सीटों पर भगवा लहराने के लिए बीजेपी ने बड़ी तैयारी की है. बीजेपी ने चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिवाजी पार्क में रैली रखी है.
बीजेपी इस रैली में दो बड़े दांव खेलने की तैयारी कर रही है. इस रैली में जहां महायुति की तरफ से आखिरी शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा, तो वहीं इस रैली में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार मौजूद रहेंगे. यह सभा शाम 5 बजे के बाद शुरू होगी. दादर के शिवाजी पार्क में कल होने वाली सभा को लेकर राज ठाकरे की पार्टी MNS ने एक पोस्टर जारी किया है. पोस्टर जारी करते हुए लिखा गया है कि ‘कल शिवतीर्थ पर होगी ‘राज’ सभा…दिल्ली की गद्दी भी संभालेगा महाराष्ट्र!’
गौरतलब है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने देश और इसके युवाओं के भविष्य के लिए एक मजबूत नेतृत्व के हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘बिना शर्त समर्थन’ दिया है. सभी अटकलों को खारिज करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी की सत्तारूढ़ महायुति या राज्य में सीट-बंटवारे के पहलुओं की कोई चिंता नहीं है. मनसे प्रमुख ने यह भी कहा कि उन्होंने देश और इसके युवाओं के भविष्य के लिए पीएम मोदी के दृढ़ नेतृत्व को अपना पूरा समर्थन दिया है, साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में अपने विकल्प खुले रखने का संकेत दिया.
‘मेरे साथ जो हुआ था वो बहुत बुरा था…’ 13 तारीख की घटना पर पहली बार बोलीं स्वाति मालीवाल, BJP से की ये गुजारिश
राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से इस साल अक्टूबर के आसपास होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जुट हो जाने की अपील भी किया है. मनसे प्रमुख शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi, Raj thackeray

राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी पर है ये प्राचीन गुफा, यह दृश्य आपको कर देगा मंत्रमुग्ध
गोल्डन लहंगे में छाईं सान्या मल्होत्रा, पार्टी लुक में छिपे हैं कई फैशन टिप्स, देखें थ्रोबैक PHOTOS
गर्मियों की छुट्टी में घूमने का है प्लान, तो बिहार में ही मिलेगा हिल स्टेशन का मजा, देखिए तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा ने किराए पर दिया लग्जरी घर, फेमस डिजाइनर चुकाएंगे इतने लाख! 5% की दर से बढ़ेगा किराया
इन आमों के नाम सुनकर आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, लेकिन स्वाद का नहीं कोई तोड़, बाजार में रहती है मांग
भाषण देते-देते रुक जाना… फिर कुछ ऐसा करना कि लोग हो जाएं फैन, PHOTOS में देखें PM मोदी का अंदाज
गर्मियों में इन 5 कारोबार में लगाएं पैसा, कम समय में मिलेगा अच्छा रिटर्न, तापमान के साथ बढ़ती जाएगी कमाई
आयशा सुल्ताना बन जब पहुंचीं ससुराल, क्रिकेटर ने 3 बार खाना बनाने का दिया फरमान, एक्ट्रेस बोलीं- 'इस्तीफा देना पड़ेगा…'
'बाहर से खूबसूरत और प्लास्टिक का दिल…' जब ब्रेकअप के कई साल बाद फूटा एक्टर का दर्द, 1 पंगा ले डूबा पूरा करियर

source

Previous post T’gana logs 64.20% polling on 17 Lok Sabha constituencies – Hindustan Times
Next post UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कम वोटिंग से यूपी में परेशान बीजेपी? अब – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *