Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले CM अरविंद केजरीवाल बोले- – ABP न्यूज़

Spread the love

Delhi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात करेंगे. दिल्ली के सीएम सुबह 10 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी के साथ लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे. 
बुधवार को दिल्ली में एक रोड शा के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ने कहा, ‘चुनाव प्रचार के दौरान जनता का खूब ख़ूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. दिल्ली की जनता का ये उत्साह बता रहा है कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत होगी. बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन को जनता सबक सिखाएगी.
हर रोज रोड शो में कर रहे सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान में जुटे हैं. वह हर रोज रोड के साथ जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. शीर्ष अदालत के आदेश के अनुरूप उन्हें दो जून तिहाड़ जेल पहुंचकर सरेंडर करना होगा. एक जून तक चुनाव प्रचार के दौरान वह न तो दिल्ली सीएम कार्यालय जाएंगे न ही सचिवालय जाएंगे. वह केवल पार्टी के चुनावी गतिविधियों में शिरकत करेंगे. 
 
आज 10 बजे अखिलेश यादव जी के साथ लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस।

एनडीए को सत्ता बाहर करने का संकल्प दोहराया
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 15 मई को कांग्रेस और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों की उपस्थिति में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र बचाने, ⁠अमीर-गरीब का अंतर मिटाने, सबके हक की रक्षा करने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार लाने का अपना संकल्प दोहराया. उन्होंने ⁠महंगाई, बेरोजगारी और चुनावी चंदे लेकर बीजेपी पर हमला बोला. साथ ही पीडीए पर अत्याचार करनेवाली शोषणकारी बीजेपी को हटाने का वचन दोहराया.
Delhi Lok Sabha Election 2024: ‘अगर लोगों ने कमल का बटन दबाया तो मुझे फिर जेल में…’, CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

source

Previous post CAA पर झूठ फैला रहीं कांग्रेस और सपा- PM, बोले खेड़ा- थक चुके हैं मोदी, डर जाते हैं – ABP न्यूज़
Next post क्या राहुल गांधी ने कहा मोदी हिंदुस्तान के PM रहेंगे: वायरल वीडियो में बोलते दिखे, 'UP में हमारे गठबंधन को … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *