UP की बड़ी खबरें: झांसी में 4 मंजिला शोरूम में आग लगी, 7 दुकानें जलीं; सेना को बुलाया गया – Dainik Bhaskar

Spread the love

बिजनौर में मामा ने बेटों के साथ मिलकर भांजों को पीटा। उन्हें चाकू मारा। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भांजे की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो
कानपुर के महाराणा प्रताप ग्रुप आफ कॉलेज में CUET का पेपर लीक, हंगामा-पथराव
कानपुर में बुधवार को महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ कॉलेज में CUET की परीक्षा में पेपर लीक करने का आरोप लगाकर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया।
उनका आरोप था कि परीक्षा खत्म होने के बाद भी कुछ कमरों में इंट्रेंस एग्जाम देने आए परीक्षार्थियों को रोका गया है। उनका पेपर सॉल्व कराया जा रहा है। इससे आक्रोशित सैकड़ों स्टूडेंट ने कॉलेज में हंगामा-बवाल करने के साथ ही तोड़फोड़ शुरू कर दी।
DCP वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि चौबेपुर में मंधना के महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ कॉलेज में CUET का इंट्रेंस एग्जाम होना था। इसमें सैकड़ों स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होने केंद्र में पहुंचे थे।
स्टूडेंट्स का आरोप है कि शाम-5 से 6 बजे की ऑफ लाइन मोड में परीक्षा होनी थी, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद भी कई कमरों में स्टूडेंट बैठे हुए थे।पढ़ें पूरी खबर
झांसी में 4 मंजिला शोरूम में आग लगी, 7 दुकानें जलीं; सेना को बुलाया गया
झांसी के सीपरी बाजार में बुधवार को भीषण आग लग गई। 4 मंजिला कोहली स्टोर से भड़की आग ने 7 दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार और ग्राहक भागने लगे। दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। सेना को भी बुलाया गया है।
पुलिस ने बताया-रस विहार तिराहा के पास कोहली स्टोर है। चारों मंजिल पर कपड़े के शोरूम हैं। दोपहर 1.30 बजे यहां आग लगी। दुकान में कपड़े रखे होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैली। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
सहारनपुर में 5 साल की मासूम की हत्या मामला, चाची के प्रेमी ने पहले लगाया थप्पड़, रेप कर गला दबाया
सहारनपुर में 13 मई को 5 साल की बच्ची की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मासूम बच्ची ने चाची को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद आरोपी युवक ने मासूम को थप्पड़ मार दिया था। जिससे बच्ची बेहोश हो गई थी।
होश में लाने के लिए मृतका की चाची बाहर से पानी लेने गई तो आरोपी युवक ने बच्ची के साथ रेप कर लिया। उसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। मामला थाना गागलहेड़ी के गांव भाभरी की है। पढ़ें पूरी खबर…
हाईकोर्ट ने कहा-शादी में मिलने वाले गिफ्ट की बनाएं लिस्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी में मिले गिफ्ट की एक लिस्ट बननी चाहिए। उस पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साइन भी जरूरी हैं। ऐसा करने से शादी के बाद होने वाले विवादों और केस में मदद मिलेगी। हाईकोर्ट ने दहेज के एक मामले में सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। हाईकोर्ट ने 23 मई की डेट सुनवाई के लिए लगाते हुए सरकार से हलफनामा मांगा है। पूछा है कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम के रूल-10 के तहत कोई नियम प्रदेश सरकार ने बनाया है या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
CM योगी की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। रुटीन चेकअप के लिए उन्हें मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एम्स लाया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि जिरियाट्रिक वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। इस वार्ड में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भर्ती कराया जाता है।
मंगलवार को उनके कुछ रुटीन चेकअप किए गए। आज भी कुछ चेकअप किए जाने हैं। फिलहाल तबीयत ठीक है। बताया जा रहा है कि योगी की बहन शशि पयाल मां सावित्री देवी को लेकर एम्स पहुंची थीं। चेकअप के बाद डॉक्टरों की सलाह से उन्हें भर्ती कराया गया। योगी की मां पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं। पढ़ें पूरी खबर…
नोएडा में रिटायर्ड मेजर जनरल 47 मिनट तक डिजिटल अरेस्ट, 37.68 लाख ऐंठे
नोएडा में लाखों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां जालसाज ने पार्सल में ड्रग्स और कई पासपोर्ट की बात कहकर सेवानिवृत्त मेजर जनरल के साथ 37.68 लाख रुपए की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोप है कि करीब 47 मिनट तक पीड़ित को जालसाज ने डिजिटल अरेस्ट करके रखा था। पढ़ें पूरी खबर…
मेरठ में 8 साल के बच्चे की लाश मिली, 22 घंटे से लापता था
मेरठ में 8 साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चा 14 मई दिन मंगलवार से घर से लापता था। बुधवार को उसका शव घर से चंद कदम की दूरी पर गड्डे में मिला है। बच्चे के घर वापस आने की आस लगाए बैठी मां के सामने जब बच्चे का शव सामने आया। तब से मां अपनी सुध-बुध खो बैठी। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर…
कानपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, टॉप-10 स्कूलों को रूसी सर्वर से ईमेल आई
दिल्ली NCR और लखनऊ के बाद अब कानपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये सभी कानपुर के नामी स्कूल हैं। ई-मेल के जरिए इन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस कमिश्नर से स्कूल प्रबंधकों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है, लेकिन स्कूल प्रबंधन दहशत में है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि धमकी भरे ई-मेल में रूसी सर्वर का इस्तेमाल हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, बर्रा-8 के केडीएमए स्कूल, नौबस्ता के गुलमोहर स्कूल, नजीराबाद के सनातन धर्म मंदिर स्कूल समेत 10 स्कूलों को मंगलवार देर शाम बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूलों ने ई-मेल की कॉपियां निकालकर अपने क्षेत्र के थानों और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सक्रिय हुई और स्कूलों में जांच पड़ताल कराई। तलाशी में बम जैसा कुछ न मिलने पर स्कूलों को ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
बलिया में ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, पानी भरने जा रहे तीन लोगों की मौत
बलिया में बुधवार तड़के सड़क हादसे में दो भाई समेत तीन की मौत हो गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-31 के किनारे स्थित मंजू सिंह पेट्रोल पंप के पास की है। जहां खड़े ट्रक में तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी दी। इसके बाद ट्रक के आगे से पानी भरने जा रहे तीनों लोग ट्रक की चपेट में आ गए। पढ़ें पूरी खबर
कानपुर में पीड़ित को ही चौकी में बांधकर पीटा
कानपुर के सचेंडी में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित को भीमसेन चौकी में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिवार ने चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मियों की करतूत का मौके से कई वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके अरेस्ट कर लिया। जबकि पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
UPSSSC ने जारी किया वन रक्षक भर्ती परीक्षा शेड्यूल;709 पदों पर होगी भर्ती
UPSSSC की वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के 709 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। आयोग के सचिव विधान जायसवाल ने मंगलवार को परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराज में कारोबारी का सोना चोरी करने वाले 3 अरेस्ट
प्रयागराज सिविल लाइंस में आभूषण व्यापारी के मुंशी से 8.8 लाख कीमत का सोना चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिरों ने सिविल लाइंस बस अड्‌डे से बैग चोरी किया था। उसी में सोना था। मंगलवार रात पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस भी मिला है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ हाईकोर्ट से शाही इमाम को नोटिस जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई की। मामले में बड़े इमामबाड़े के शाही इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने जिलाधिकारी को आदेश दिया कि वह नोटिस की तामीला कराए और रिपोर्ट न्यायालय को सौंपे। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post India Pakistan: '…तो जवाब देने से नहीं हिचकिचाएगा पाक', PM मोदी के बयान पर मुमताज जहरा बलोच – ABP न्यूज़
Next post PM Modi To Address The Public from Uttar Pradesh Today, 4 Rallies In Line | ABP News – ABP Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *