भास्कर न्यूज | गुरदासपुर
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के सभी डीसी कम जिला चुनाव अधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। मुख्य चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग प्रबंधकों, हीट वेव से बचाव संबंधी किए जाने वाले यत्नों, पोलिंग स्टाफ की तैनाती, संवेदनशील बूथों की मैपिंग, स्वीप गतिविधियों, वैब कास्टिंग, सीआरपीएफ की तैनाती, संचार योजना, अंतराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा प्रबंधों के साथ साथ राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
बैठक के दौरान विभिन्न गतिविधियों जिनमें चुनाव पहचान पत्र, वोटरों की जानकारी, वेब कास्टिंग, ईवीएम स्टोरेज और ट्रांसपोर्टिंग, फेक न्यूज और पेड न्यूज की जांच, संवेदनशील पोलिंग क्षेत्रों की पहचान, अन्य माडल पोलिंग बूथों की स्थापना, आदर्श चुनाव आचार संहिता, कानून और व्यवस्था की स्थिति का जायजा और हर जिले से तैयारियों की जानकारी ली गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि चुनाव के लिए जिला गुरदासपुर की पूरी तैयारी है। गुरदासपुर में नामांकन पत्र जमा करवाने और उनकी पड़ताल का काम मुकम्मल हो चुका है। जिले में आदर्श चुनाव आचार सहिंता को सख्ती से लागू किया जा रहा है और जिले में 66 फ्लाइड सुकैड टीमें, 21 वीडियो वीओविंग टीमें, सात अकाउंटिंग टीमें, दस असिस्टेंट खर्च ऑब्जर्वर, एक खर्च मोनीटरिंग सेल, तीन लीकर मोनीटरिंग टीमें, दो मीडिया सर्टीफिकेशक्शन और सर्टीफिकेशन टीमें पूरी तरह मुस्तैदी से काम कर रही हैं। डीसी ने बताया कि पोलिंग स्टाफ की पहली सिखलाई मुकम्मल हो चुकी है और चुनाव कमिशन के शैड्यूल के अनुसार आने वाले दिनों में पोलिंग स्टाफ की ओर ट्रेनिंग लगाई जाएंगी। जिले में 35 मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जबकि सात पिंक पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। बटाला के धर्मपुरा स्कूल में ग्रीन पोलिंग स्टेशन, गुरदासपुर के तिब्बड़ स्कूल में यूथ पोलिंग स्टेशन और गुरदासपुर के ही गुरुनानक खालसा मिडिल स्कूल में पीडब्ल्यूडी पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। हर बूथ पर दो वालंटियर तैनात किए जाएंगे, जो बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता करने के साथ-साथ वोटरों की लाइन को भी मैनेज करेंगे। डीसी ने बताया कि जिले में आदर्श चुनाव आचार सहिंता की इन्न भिन्न पालना की जा रही। चुनाव दफ्तर को आफ लाइन 210 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 205 का निपाटार किया, जबकि पांच पर कार्रावई की जा रही है। एनजीएसपी पर 159 शिकायतें आई थीं, जिनका निपटारा कर दिया। हेल्पलाइन नंबर 1950 पर 38 शिकायतें और सी विजिल एप पर 39 शिकायतें आई थी और सभी का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 4 जून को वोटों की गिणती सुखजिन्दर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में होगी और 21 मई तक इस काउंटिंग सेंटर को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
