'4 जून के बाद शहजादे खटाखट विदेश निकल जाएंगे..' पीएम मोदी ने किया राहुल गांधी पर तीखा हमला – News18 हिंदी

Spread the love

प्रतापगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंचे. राजकीय इंटर कॉलेज में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे से पूछो कि गरीबी कैसे हटती है, तो वो कहते हैं खटाखट…खटाखट.. कांग्रेस के शहजादे से पूछो कि ग्रोथ कैसे होती है, तो वो कहते हैं ठकाठक… ठकाठक. कांग्रेस के शहजादे से पूछो कि विकसित भारत बनाने का कोई प्लान है तो वो बोलते हैं टकाटक… टकाटक.’
विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘इंडी’ गठबंधन वाले देश से एनडीए की स्थिर सरकार हटाना चाहते हैं और इनके पास सरकार चलाने का फॉर्मूला है कि वे पांच साल में पांच दलों के पांच ‘पीएम’ (प्रधानमंत्री) बनाएंगे.’ मोदी ने कहा, ‘यानी हर साल एक नया ‘पीएम’ ये चाहते हैं कि भानुमती का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले.’ मोदी ने सवाल उठाया, ‘क्या आपको पांच साल में पांच ‘पीएम’ मंजूर है? क्या पांच ‘पीएम’ देश को चला सकते हैं? क्‍या वे देश को बर्बाद नहीं करेंगे?’
‘सीएए कानून को वे रद्द कर देंगे’
उन्होंने दावा किया, ‘इंडी’ गठबंधन में वही लोग हैं जो सेना के शौर्य पर सवाल उठाते हैं. इनका एजेंडा क्‍या है, ये कह रहे कि कश्‍मीर में अनुच्छेद 370 बहाल कर देंगे. मोदी ने जो सीएए कानून बनाया है, उसको वे रद्द कर देंगे.’ मोदी ने प्रतापगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यहां एक तरफ अयोध्‍या है, एक तरफ काशी और एक तरफ प्रयागराज है, यानी प्रतापगढ़ के आशीर्वाद में सब तीर्थों के आशीर्वाद शामिल हैं.’ उन्होंने कहा, ‘प्रतापगढ़ के नाम में ही प्रताप ही प्रताप है. यह वीरों और बलिदानियों की धरती है.’
पीएम मोदी ने कहा ’10 साल में करदाताओं के लिए टैक्स सीमा में ढील देने और अन्य सुधार करने से करदाताओं को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई. इससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है. सस्ते डेटा अब आपको मिल रहा है. अब जितना खर्च करते हैं आप डेटा उतना कांग्रेस के राज में करते तो खर्चे ज्यादा होते आपके. मध्यम वर्गीय परिवारों को सुरक्षित घर मिले, इसके लिए हमने देश में रेरा कानून बनाया है, जो हमारे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बन गया है.’
कांग्रेस पर साधा निशान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे की बातें खतरनाक हैं. खुद कांग्रेस के लोग इनके कारण कांग्रेस छोड़-छोड़ के निकल रहे हैं. दुनिया कह रही है कि भारत इंडस्ट्री 4.0 का नेतृत्व करेगा. हालांकि, कांग्रेस भारत को लाइसेंस कोटा राज की ओर धकेल रही है. कांग्रेस के युवराज के बयान और विचार खतरनाक हैं. कांग्रेस के नेता, जिन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य साल दिए, इन लोगों के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं.
पढ़ें: पश्चिम बंगाल की कार, नोटों से भरा बैग…, जामताड़ा में पुलिस को मिला इतना कैश, पहुंची आयकर विभाग की टीम
पीएम ने कहा कि ‘मोदी रेहड़ी-पटरी वालों की गारंटी लेता है. यह सिर्फ एक बार का ऋण नहीं है. एक ऋण चुकाने के बाद उन्हें दूसरा ऋण मिलता है जो दोगुना होता है. इस प्रकार, इससे उन्हें अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलती है. ये लोग आप जो कमाते हैं उसका एक्सरे करेंगे. आपकी घर का एक्सरे करेंगे. माता-पिता कमा करके कुछ बचाते हैं कि मरने के बाद उनके बच्चे को मिले और ये आपकी सम्पति को बाटना चाहते हैं. कांग्रेस के युवराज की बुरी नजर आपकी व्यक्तिगत संपत्ति पर है, जो आपने कड़ी मेहनत से अर्जित की है. वे कहते हैं कि वे आपकी संपत्ति का एक्स-रे कराएंगे. वे देश में इनहेरिटेंस टैक्स लगाने की योजना बना रहे हैं. इसका मतलब है कि वे आपकी बनाई हुई संपत्ति का आधा हिस्सा ले लेंगे.’
Tags: Loksabha Election 2024, PM Modi, Pratapgarh news, UP news

भाषण देते-देते रूक जाना… फिर कुछ ऐसा करना कि लोग हो जाएं फैन, PHOTOS में देखें PM मोदी का अंदाज
गर्मियों में इन 5 कारोबार में लगाएं पैसा, कम समय में मिलेगा अच्छा रिटर्न, तापमान के साथ बढ़ती जाएगी कमाई
आयशा सुल्ताना बन जब पहुंचीं ससुराल, क्रिकेटर ने 3 बार खाना बनाने का दिया फरमान, एक्ट्रेस बोलीं- 'इस्तीफा देना पड़ेगा…'
'बाहर से खूबसूरत और प्लास्टिक का दिल…' जब ब्रेकअप के कई साल बाद फूटा एक्टर का दर्द, 1 पंगा ले डूबा पूरा करियर
शाहरुख खान के लिए बहुत खास हैं दिल्ली की ये 5 जगहें, आज भी याद करते हैं 'बादशाह'
प्रधान जी या सचिव जी, 'पंचायत 3' में किसने ली ज्यादा फीस? महज इतने हजार में प्रह्लाद पांडे और विकास ने किया काम!
सिर्फ खाली पेट कर लें इस देहाती सब्जी के बीज का सेवन, जीवनभर टनाटन रहेगी आपकी आंख
पोछा मारने या बर्तन मांजने से भी घट सकता है वजन? जाने घर के किन कामों को करने से कितनी कैलोरी होती है बर्न
कमाल की है ये औषधि, इस खास फूल से होती है तैयार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: '4 जून को बिखर जाएगा INDI गठबंधन, फिर ढूंढ़ा जाएगा बलि का बकरा', प्रतापगढ़ में बोले PM मोदी – Aaj Tak
Next post Odisha elections | 75.68% turnout in first phase on May 13: CEO – The Hindu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *