Lok Sabha Elections 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सियासी सरगर्मियां फिलहाल तेज हैं. चुनावी माहौल के बीच गुरुवार (16 मई, 2024) का दिन भी खास रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश (यूपी) की राजधानी लखनऊ में सुबह विपक्ष के इंडिया गठबंधन (Indian National Developmental Inclusive Alliance) की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.
इंडिया अलायंस की जॉइंट पीसी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे. उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया. दिल्ली सीएम ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे. उन्होंने तय कर लिया है कि उनके बाद अमित शाह अगले पीएम होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी इसके लिए पिछले दो-तीन साल से काम कर रहे हैं. अमित शाह के लिए देश के सभी बड़े नेता बड़ी चुनौती हो सकते थे और उन्हें साइड लाइन किए जाने की आशंका थी. फिर चाहे शिवराज सिंह चौहान हों या फिर मनोहर लाल खट्टर, वसुंधरा राजे हों या फिर देवेंद्र फडणवीस या अन्य.”
दिल्ली सीएम ने आगे दावा किया कि फिलहाल एक ही नेता है, जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जगह ले सकता है और उसका नाम योगी आदित्यनाथ (यूपी के मुख्यमंत्री) है. सत्ता में आने के बाद बीजेपी योगी आदित्यनाथ को दो महीने के भीतर यूपी सीएम के पद से हटा देगी.
इंडिया अलायंस की पीसी में आप सांसद संजय सिंह भी थे, जिन्होंने पार्टी एमपी स्वाति मालीवाल से जुड़े मामले पर कहा, “मणिपुर में जो कुछ भी हुआ, उसे देखने के बाद पूरा देश दुखी हुआ और उसे दर्द हुआ. हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान चुप रहे. प्रज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओं का रेप किया लेकिन पीएम मोदी उसके लिए वोट मांग रहे थे.”
संजय सिंह के मुताबिक, “जब हमारे देश के पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे तब स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग (डीसीडबल्यू) की मुखिया थीं और तब उन्हें पुलिस वालों ने पीटा था. पीएम मोदी इस तरह के मामलों पर चुप्पी साधे रहे. आप हमारा परिवार है और हमारी ओर से स्पष्ट बयान जारी किया गया. बीजेपी और नरेंद्र मोदी को इन सारे मसलों पर जवाब देना चाहिए. स्वाति मालीवाल के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए.”
कार्ड सेक्शन में जानिए लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्सः
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राशन के मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर केंद्र में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सरकार बनती है तो कर्नाटक की ‘अन्न भाग्य’ योजना की तर्ज पर पूरे देश में गरीबों को प्रति माह 10 किलोग्राम मुफ्त राशन दिया जाएगा. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध किया था.
चुनावी माहौल के बीच गुरुवार को कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा, “पूरे देश में बदलाव की लहर है. यूपी भी परिवर्तन की दिशा में बढ़ रहा है…नरेंद्र मोदी थक चुके हैं. वह 10 साल से पीएम हैं. देश को बांटने की बात करना पीएम के लिए ठीक नहीं है…असल मुद्दों पर बात करने के दौरान पीएम मोदी डर जाते हैं.”
#WATCH | PM Narendra Modi appreciates two children dressed up as UP CM Yogi Adityanath and him at his public rally in Uttar Pradesh’s Jaunpur. pic.twitter.com/jLcsiNkQ3k
चुनावी माहौल के बीच गुरुवार (16 मई, 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा बल्कि बड़ा दावा भी किया. यूपी के आजमगढ़ में जनसभा के दौरान वह बोले कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता है. हर नागरिक जान चुका है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर वोट बैंक तैयार किया है. मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है.
चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने समाचार एजेंसी एएनआई को खास इंटरव्यू दिया है. स्मिता प्रकाश के साथ पॉडकास्ट में वह बोले, “यह देश मान चुका है कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे.”
