जौनपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इस कदर है कि बच्चे तक उनके मुरीद हैं और इसकी बानगी जौनपुर की रैली में देखने को मिली, जहां एक छोटा बच्चा पीएम मोदी का स्केच बनाकर लाया था. पीएम मोदी के भाषण के दौरान बच्चे ने जैसे ही स्केच को हाथ में लेकर ऊपर किया वैसे ही पीएम मोदी ने अपना भाषण बीच में रोककर मंच से ही बच्चे के स्केच की तारीफ की और कहा कि बहुत बढ़िया स्केच बनाए हो. पीएम मोदी ने बच्चे से सवाल किया कि खुद बनाए हो तो बच्चे ने हां में सिर हिलाया.
इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चे से मंच से ही सवाल पूछा की तुमने तस्वीर के पीछे अपना नाम और पता लिख दिया है ना? मैं तुम्हें लेटर लिखूंगा. इसके बाद पीएम मोदी ने एसपीजी वालों से तस्वीर बच्चे से लेने को बोला. बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने पूर्वांचल में ताबड़तोड़ रैली की. जौनपुर में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और रैली में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए कहा कि जौनपुर में 4 जून को इतनी इमरती बंटेंगी की सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये सपा-कांग्रेस का खेल खतरनाक है. ये यहां आपसे वोट मांग रहे हैं और दक्षिण में जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करते हैं, गालियां देते हैं, अनाप-शनाप बोलते हैं. जब दक्षिण में इनके साथी यूपी के लोगों को गालियां देते हैं, तो सपा-कांग्रेस वाले अपने कान में रूई डाल लेते हैं. क्या यूपी के लोगों को गाली देने वाले इंडी गठबंधन को आप माफ कर देंगे?’
पीएम मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है और विकसित भारत का ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा, पूर्वी भारत होगा. ये पूरा क्षेत्र हेल्थ और एजुकेशन का मजबूत हब बन रहा है. आने वाले पांच वर्षों में मोदी-योगी पूर्वांचल की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाले हैं.’
Tags: Loksabha Election 2024, Pm narendra modi
'दृश्यम' स्टार्स की धांसू फिल्म, सिर्फ 2.75 करोड़ में बनी, रिलीज होते ही मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, OTT पर है मौजूद
खुल गई 'उलटे पेड़' की कहानी, जिनमें कैद हैं 4 लड़कियां! साइंटिस्ट ने बताया-क्यों कहते हैं इसे Tree Of Life
दुनिया के वो राजा, जिनके इशारों पर नाचते हैं उनके देश, नहीं खड़कता एक भी पत्ता
सिर्फ 'खाकी' ही नहीं, रियल स्टोरी पर बेस्ड हैं ये 5 वेब सीरीज, दूसरे नंबर वाली अंदर से झकझोर देगी
PHOTOS: 80 साल के यंग प्लेयर, लांग जंप में जीता मेडल, कोरबा के इस खिलाड़ी का फिटनेस देख उड़ जाएंगे होश
क्या आप भी कर रहे हैं मिर्च की खेती, तो इन बातों का रखें ध्यान, कृषि एक्सपर्ट से जानें
फोटोगैलरी: इन पांच बुलंद औरतों में बस एक बात है समान, इस बात का लोहा मान जाएंगे आप!
15 साल बड़े डायरेक्टर संग लिव-इन में रही नामी एक्ट्रेस, सताता था मौत का डर, हुआ कत्ल, दागदार बना बॉलीवुड
होर्डिंग दे रहा है हादसे को न्यौता, इन शहरों में घट सकती है मुंबई जैसी घटना, जा सकती है लोगों की जान
