लोकसभा चुनाव: पहले चार चरणों में करीब 67% मतदान: अब तक 45.10 करोड़ लोगों ने वोट डाला, 543 में से 380 सीटों … – Dainik Bhaskar

Spread the love

लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में औसतन 66.95 फीसदी मतदान हुआ है। अब तक 97 करोड़ में से 45.10 करोड़ वोटर्स ने मतदान किया है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी गुरुवार 16 मई को दी।
आयोग के मुताबिक, 13 मई को हुए चौथे चरण के मतदान में 69.16 फीसदी वोटिंग हुई। यह 2019 के लोकसभा चुनावों में इसी (चौथे) चरण की तुलना में 3.65 फीसदी ज्यादा है। चुनाव के तीसरे चरण में 65.69 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2019 चुनाव के तीसरे चरण में 68.4 फीसदी मतदान हुआ था।
543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हो गया है। 20 मई तक कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर मतदान होगा।
वोटर्स को सुविधाएं देने पर आयोग का फोकस
चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के बाकी चरणों में फोकस मतदाताओं को जागरूक करने और सुविधाएं देने पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि बड़ी-बड़ी हस्तियां लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं। आयुक्त ने आने वाले चरणों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और मतदान करने की अपील की है।
चुनाव आयोग ने फर्स्ट-सेकंड फेज का फाइनल वोटिंग डेटा जारी किया, विपक्ष का सवाल- इतनी देरी क्यों हुई?
चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल को लोकसभा के पहले और दूसरे फेज की वोटिंग का फाइनल डेटा जारी किया था। पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ। इस पर विपक्षी दल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और CPM ने देरी से फाइनल डेटा आने पर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। विपक्ष का कहना था कि आमतौर पर यह आंकड़ा मतदान के 24 घंटों के भीतर जारी कर दिया जाता है। लेकिन इस बार यह काफी देर से जारी हुआ है।
डेरेक ओ ब्रायन कहा- आंकड़े में लगभग 6 प्रतिशत का फर्क है
TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग के आंकड़ों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि सेकेंड फेज के खत्म होने के चार दिन बाद फाइनल डेटा जारी किया। चुनाव आयोग द्वारा 4 दिन पहले जारी किए गए आंकड़े में 5.75% की बढ़ोतरी हुई है। क्या यह नॉर्मल है? या फिर कुछ मिस कर रहा हूं?
फोर्थ फेज: 10 राज्यों की 96 सीटों पर 68% वोटिंग
लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में 13 मई को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 96 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। 67.71% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.44% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 37.98% मतदान हुआ। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। पूरी खबर पढ़ें …
थर्ड फेज: 11 राज्यों की 93 सीटों पर 68% वोटिंग
10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर 7 मई को 67.93% वोटिंग हुई। ये आंकड़े बुधवार सुबह 5 बजे तक के हैं। इनमें इजाफा हो सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव के थर्ड फेज में 116 सीटों के लिए 68.40% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, ‘असम में सबसे ज्यादा 81.71% वोट डाले गए। जबकि, उत्तर प्रदेश में सबसे कम 57% लोगों ने मतदान किया। पूरी खबर पढ़ें …
सेकंड फेज: 13 राज्यों की 88 सीटों पर 66.12% वोटिंग हुई
26 अप्रैल को सेकेंड फेज में13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 78.63% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54% के आसपास मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार थे। दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर थे। इस फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में थे। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हुई। पूरी खबर पढ़ें …
फर्स्ट फेज: 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग हुई
19 अप्रैल को फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। शाम छह बजे तक 63 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत वोट त्रिपुरा में डाले गए, जबकि बिहार में सबसे कम 48 प्रतिशत वोटिंग हुई।
फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़े। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में थे। पूरी खबर पढ़ें …
ये खबर भी पढ़ें …
भास्कर एक्सप्लेनर- कम वोटिंग से किसे नुकसान: 2019 के मुकाबले 90% सीटों पर मतदान घटा; गर्मी, शादियां या कोई छिपी वजह
2024 के लोकसभा चुनाव ने एक-तिहाई रास्ता तय कर लिया है। कुल 543 सीटों में से 190 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर वोटिंग हुई। इनमें औसत मतदान 65.5% रहा, जो 2019 में इन्हीं सीटों के औसत वोटर टर्नआउट से 4.4% कम है। वहीं, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 88 सीटों पर 61% वोटिंग हुई, जो 2019 के मुकाबले 7% कम है। दोनों चरण में इस बार मतदान घटने का ट्रेंड साफ तौर पर दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें …
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Narendra Modi Nomination: 'बेटा कभी मां पर कृपा नहीं कर सकता', जब सांसदों की बैठक में यह कहकर रो पड़.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post NDA में शामिल होते ही दागी नेताओं पर शॉफ्ट हो जाती हैं केंद्रीय एजेंसियां? पीएम – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *