Panchayat 3 Trailer: सीधे-सादे फुलेरा गांव में शुरू हुई पॉलिटिक्स, इस बार जाएगी 'प्रधान जी' की कुर्सी
Rakhi Sawant ने रोते हुए जारी किया ऑडियो मैसेज, बीमारी से लेकर सर्जरी तक का दिया अपडेट
झूठी शान के लिए बेटी का कातिल बना पिता, बॉयफ्रेंड से बात करने पर काट दिया गला
Lok Sabha Election 2024: Phase 5 को लेकर क्या हैं Bihar के राजनीतिक समीकरण, डिटेल में जानिए
Kundali For Career: कुंडली में इस ग्रह के मजबूत होने पर जीवन में मिलती है प्रमोशन और तरक्की, जानें कैसे करें मजबूत
भारत
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे. पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई और चौथे चरण के लिए 13 मई को वोटिंग हो चुकी है. आखिरी सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होगी.
आदित्य प्रकाश
Updated : May 17, 2024, 12:04 PM IST
पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर चार फेज में अब तक 379 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके है. अब पांचवें फेज को लेकर 8 राज्यों और यूटी के 49 सीटों को मतदान होने हैं. ये मतदान 20 मई को होंगे. पांचवें फेज को लेकर हॉट सीटों की बात करें तो इनमें लखनऊ जहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी जहां से स्मृति ईरानी, रायबरेली जहां से राहुल गांधी, मुंबई उत्तर मध्य जहां से उज्जवल निकम, मुंबई उत्तर जहां से पीयूष गोयल, बिहार में सारण सीट जहां से राजीव प्रताप रुढी और रोहिणी आचार्य की किस्मत का फैसला होगा. बिहार की हाजीपुर सीट पर भी 20 मई को मतदान होंगे. हाजीपुर से चिराग पासवान प्रत्याशी हैं. इस फेज को लेकर नेताओं की तरफ से धुआंधार रैलियां और रोड शोज किए जा रहे हैं. यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव से संबंधित पल-पल के अपडेट.
बाराबंकी में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे. योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लो कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं चलाना.
धर्म के आधार पर नहीं होगा आरक्षण- राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आरक्षण समाप्त करने का प्रश्न ही नहीं खड़ा होगा. धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण नहीं होगा. आरक्षण की जो व्यवस्था चल रही है, वो व्यवस्था यथावत चलती रहेगी. विपक्षी पार्टियां देश की जनता को गुमराह करके उनका समर्थन हासिल करना चाहती हैं.
राहुल और अखिलेश पर बीजेपी नेता ने बोला हमला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज रायबरेली में होने वाली जनसभा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के लिए प्रचार करने के लिए कोई भी आ जाए लेकिन राहुल गांधी चुनाव हार रहे हैं औ र भारी अंतर से हार रहे हैं। वहां कमल खिलेगा.’
नेताओं की ओर से धुआंधार चुनाव-प्रचार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 मई को मुंबई में एमवीए रैली में भाग लेंगे.
लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 मई को शाम 5 बजे रोड शो करेंगे. केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जीपीओ तक रोड शो होगा.
बसपा सुप्रीमो मायावती 17 मई को प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगी.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 17 मई को शाम 6.30 बजे उत्तर मध्य मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में इंडिया एलायंस की सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे.
राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 17 मई को दोपहर 3 बजे रायबरेली में संयुक्त रैली करेंगे.
रायबरेली में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली
रायबरेली में इंडिया गठबंधन के सहयोगियों की भव्य रैली, सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 17 मई को दोपहर 1 बजे अमेठी में इंडिया गठबंधन के सहयोगियों द्वारा आयोजित महारैली का हिस्सा होंगी. रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे.
राजनाथ सिंह का आज का कार्यक्रम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 मई को लखनऊ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे.
अमित शाह का आज का कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मई को श्रीनगर में नागरिक, पुलिस प्रशासन, अर्धसैनिक बलों और खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में रहेंगे.
वो सुबह 11.30 बजे रायबरेली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे
वो द ोपहर 12.30 बजे ऊंचाहार (यूपी) में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे
वो राउरकेला (ओडिशा) में दोपहर 3.30 बजे एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे
वो रांची में शाम 5.15 बजे एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे.
वो सुबह 10 बजे बाराबंकी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे.
दोपहर 12 बजे वह जीटी रोड फ़तेहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.
वह दोपहर 1 बजे हमीरपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 6 बजे मुंबई शिवाजी पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
राहुल गांधी के गरीबी हटाने वाले बयान पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
Delhi में BJP को क्यों बदलने पड़े 6/7 Lok Sabha Candidate | Manoj Tiwari | Election 2024 | Politics
55 हजार कैश से लेकर 9.24 करोड़ की परिसंपत्तियां, जानें कितनी है Rahul Gandhi की Net Worth
Hema Malini Net Worth: कितनी अमीर हैं Lok Sabha Elections 2024 Phase 2 की One Of Richest Candidate?
Delhi की Women Voters को पता ही नहीं Party का काम | Lok Sabha Election 2024 | BJP | Congress | AAP
