मोदी बोले-आरक्षण बदलकर सपा-कांग्रेस पाप करना चाहती है: जहां भी कांग्रेस सरकार, वहां दलितों-पिछड़ों का आरक्ष… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- सपा और कांग्रेस कहते थे कि ये तो बुंदेलखंड की किस्मत है, हम क्या करें। लेकिन, चुनौती को चुनौती देने का दूसरा नाम मोदी है। जो चुनौती में जीत जाता है, वही मोदी कहलाता है। आपने इस से
हमने जल जीवन मिशन शुरू किया। लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचाया। क्षेत्र में सैकड़ों पानी की टंकियां बनवा दीं। आज इस क्षेत्र के 400 गांवों तक पानी का कनेक्शन पहुंच गया है। मैं बुंदेलखंड में काम की रिपोर्ट लगातार लेता रहता हूं। जो समस्याएं बची हैं, उनकी रिपोर्ट लेता हूं।
उन्होंने कहा- इन लोगों ने कर्नाटक में रातों-रात मुसलमानों को OBC बना दिया। वहां के पिछड़े आरक्षण से वंचित रह गए। अब यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। संविधान बदलकर एससी-एसटी और ओबीसी का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं।
इससे पहले, मोदी ने फतेहपुर और बाराबंकी में भी चुनावी रैली की। फतेहपुर में कहा- कांग्रेस ने इज्जत बचाने के लिए मिशन-50 रखा है। कांग्रेस-सपा दोनों की कुंडली मिलती है। दोनों भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं।
बाराबंकी में कहा- सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो फिर से रामलला को टेंट में भेज देंगे। राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Prime Debate : चुनावी मुद्दों पर 'खटाखट' वार-पलटवार Loksabha Election 2024 । BJP। Congress । PM Modi – News18 हिंदी
Next post Loksabha Election 2024: बिहार की इस सीट पर नीतीश सरकार के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच है दिलचस्प मुकाबला – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *