इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में ग्रुप स्टेज के 66 मैच खत्म हो चुके हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच बारिश में धुल गया। इस नतीजे से SRH ने प्लेऑफ में जगह बना ली, वहीं पहले से एलिमिनेट हो चुकी GT ने पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रहकर लीग स्टेज फिनिश किया।
पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन…
टॉप-3 में पहुंची SRH
गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में टॉस भी नहीं हो सका। बारिश के कारण बेनतीजा मैच से SRH को फायदा हुआ, वहीं पहले से बाहर हो चुकी गुजरात टाइटंस का सफर समाप्त हो गया।
लखनऊ के पास अब भी एक मौका बाकी
17वें सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में मैच खेला जाएगा। LSG के 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार से 12 पॉइंट्स हैं, टीम फिलहाल 7वें नंबर पर है। मुंबई को हराकर टीम 14 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर पहुंच जाएगी। हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को अपना रन रेट CSK से बेहतर करना होगा।
मुंबई बिगाड़ सकती है लखनऊ का खेल
मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली ही टीम है। उनके 13 मैचों में 4 जीत और 9 हार से 8 पॉइंट्स हैं और टीम 10वें नंबर पर है। आज लखनऊ को हराकर टीम 10 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर पहुंच जाएगी और LSG को भी एलिमिनेट कर देगी। हारने पर टीम 10वें नंबर पर रहकर अपना सफर खत्म करेगी। मैच अगर बेनतीजा रहा तो भी मुंबई 10वें नंबर पर ही रहेगी, लेकिन इससे भी LSG की प्लेऑफ उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।
हर्षल हैं टॉप विकेट टेकर
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं, उनके नाम 22 विकेट हैं। MI के जसप्रीत बुमराह 20 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं।
विराट ही टॉप रन स्कोरर
RCB के विराट कोहली अब भी टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं, उनके नाम 13 मैचों में 661 रन हैं। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड 583 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।
सिक्सर किंग हैं अभिषेक शर्मा
SRH के अभिषेक शर्मा के नाम अब भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। उन्होंने 12 मैच में 35 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली 33 सिक्स लगाकर दूसरे नंबर पर हैं।
बाउंड्री मास्टर हैं ट्रैविस हेड
SRH के ट्रैविस हेड ने सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं, उनके नाम 11 मैचों में 61 चौके हैं। ऋतुराज गायकवाड 58 चौके लगाकर दूसरे नंबर पर हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
