प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्‍यों नहीं करते प्रेस कॉन्‍फ्रेंस? PM ने खुद बताई वजह, दिया दिलचस्‍प जवाब – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनाव प्रचार में व्‍यस्‍त हैं. सबसे लोकप्रिय नेता और स्‍टार प्रचारक के तौर पर उनकी डिमांड देश के हर कोने से हो रही है. पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रत्‍याशियों और नेताओं को निराश भी नहीं कर रहे हैं. वह एक दिन में कई रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी अपने व्‍यस्‍त शेड्यूल में से समय निकाल कर मीडिया से भी रूबरू हो रहे हैं. लंबे समय से लोगों के मन में एक सवाल बार-बार आता है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्‍होंने एक भी प्रेस कॉन्‍फ्रेंस क्‍यों नहीं की? PM मोदी ने इस सवाल का जवाब दिया है. उन्‍होंने कहा कि मीडिया अब बदल चुका है. वह पहले की तरह तटस्‍थ नहीं रहा. पत्रकार अब अपनी विचारधारा को बढ़ावा देते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस न करने के सवाल का जवाब दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘हमारी मीडिया के बारे में ऐसा कल्‍चर बन गया है कि कुछ भी मत करो, बस इन्‍हें संभाल लो. अपनी बात बता दो तो देशभर में चली जाएगी. मुझे उस रास्‍ते पर नहीं जाना है. मुझे मेहनत करनी है. मुझे गरीब के घर तक पहुंचना है. मैं झारखंड के एक छोटे से डिस्ट्रिक्‍ट में जाकर काम करता हूं. मैंने एक नया वर्क कल्‍चर लाया है. मीडिया को यदि वह कल्‍चर सही लगे तो प्रस्‍तुत करे और न लगे तो न करे.’
‘4 जून के बाद शहजादे खटाखट विदेश निकल जाएंगे..’ पीएम मोदी ने किया राहुल गांधी पर तीखा हमला
‘मीडिया आज वो नहीं जो पहले था’
प्रेस कॉन्‍फ्रेंस न करने के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया आज वैसा नहीं रहा, जैसा पहले था. उन्‍होंने कहा, ‘मैं संसद के प्रति जवाबदेह हूं. मीडिया आज वह नहीं रहा जो पहले था. आज मीडिया के विचार भी लोग जान चुके हैं. पहले मीडिया फेसलेस था. उसका कोई चेहरा नहीं था. मीडिया में कौन लिखता है? लिखने वाले के क्‍या विचार हैं? इनसे किसी को कुछ भी लेना-देना नहीं था, लेकिन आज वह स्थिति नहीं है.’
‘कम्‍यून‍िकेशन के कई सोर्स’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेतों में सोशल मीडिया की अहमियत भी बता दी. उन्‍होंने कहा कि पहले कम्‍यूनिकेशन का एक ही सोर्स होता था, लेकिन आज कई माध्‍यम और स्रोत हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘पहले आप मीडिया के बिना कहीं जा नहीं सकते थे. आज कम्‍यूनिकेशन के कई माध्‍यम हैं. आज जनता भी बिना मीडिया अपनी आवाज बता सकती है. बिना मीडिया कोई व्‍यक्ति अपना जवाब दे सकता है.’
Tags: National News, PM Modi, Prime Minister Narendra Modi

Namita Thapar Cannes Debut: फिर चौंकाया! शॉर्क टैंक की जज और एंजेल इन्वेस्टर नमिता थापर के शौक महंगे, सपने बड़े
भारत के इस अनोखे गांव में नहीं हो रही हैं शादियां, आखिर क्या है वजह?
बिहार या फिर राजस्थान… कहां के बकरे का स्वाद होता है सबसे लजीज, ये है देश की टॉप 5 बकरियों की प्रजाति
वो जगह, जहां रहने के ल‍िए तरसते थे लोग, म‍िलती थी मोटी सैलरी, लेकिन अब कोई वहां रुकना नहीं चाहता
कितना भी मनपसंद खाना हो, रोते-रोते ही खाता है ये जीव, मशहूर हैं इसके आंसू, क्या जानते हैं इसका नाम?
यूपी का मशहूर इतिहासकार है ये शख्स, हिमालय जाकर बनना चहाते थे महात्मा, आज लिख दी है दो दर्जन से अधिक पुस्तकें
Odisha BJP CM Face: ओडिशा में कौन-कौन हो सकता BJP का CM फेस, ये नाम हैं रेस में
'ये फिल्म कमाल नहीं करेगी…' देवानंद की फिल्म को देख जब एक्टर्स-डायरेक्टर्स ने बनाए मुंह, रिलीज हुई तो रचा इतिहास
लगातार हिट के बाद काम को तरसी एक्ट्रेस, ब्लॉकबस्टर से किया बाहर, फिर दो 100 करोड़ी फिल्मों से कर दी बोलती बंद

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 Highlights News Updates: 73.5 per cent voter turnout recorded; violence in Andhr… – Economic Times
Next post Lok Sabha Election 2024: PM Modi Addresses Public Meeting In Jaunpur, Uttar Pradesh | ABP News – ABP Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *