लोकसभा क्षेत्र संख्या 10-फिरोजपुर में कुल 48 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनकी जांच के दौरान 33 उम्मीदवारों के फॉर्म सही पाए गए और आज फॉर्म वापस लेने के आखिरी दिन 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है, जिससे अब 29 उम्मीदवार मैदान में हैं। इ
इन प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस
कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि सुखविंदर सिंह (निर्दलीय), प्रेम सिंह (निर्दलीय), मनप्रीत कौर (निर्दलीय), रेशम लाल (निर्दलीय) उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है।
फिरोजपुर लोकसभा सीट से इस बार भाजपा के भी चुनाव लड़ने से मुकाबला रोचक हो गया है। जीत का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो जनता ही तय करेगी। परंतु मुख्य मुकाबला भाजपा, शिअद, आप व कांग्रेस के मध्य दिखााई दे रहा है।
फिरोजपुर लोकसभा सीट शिअद का गढ़ रही है, पिछले 27 सालों से शिअद का इस सीट पर कब्जा रहा है, अब यह देखने वाली बात होगी कि शिअद कैसे अपने गढ़ विरोधियों से बचा पाने में सफल हो पाती है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
