रश्मिका मंदाना ने पुल पर बनाया 1 वीडियो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शेयर, बोले- 'सही कहा…' – News18 हिंदी

Spread the love

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रश्मिका मंदाना की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रश्मिका मंदाना के वीडियो पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि लोगों को जोड़ने और उनके जीन को बेहतर बनाने से उन्हें संतुष्टि मिलती है. दरअसल, रश्मिका ने हाल ही में बने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर एक वीडियो शूट किया और इसकी तारीफ की. इस हार्बर लिंक को अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु नाम दिया गया है. रश्मिका ने अटल सेतु की तारीफ करते हुए बताया कि जहां एक जगह-दूसरी जगह जाने में 2 घंटे लगते थे, अब 20 मिनट में पहुंच सकते हैं.
रश्मिका मंदाना ने ये भी कहा कि यह किसी समुद्र पर बना सबसे लंबा पुल है, जोकि 22 किलोमीटर का है. इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. उन्होंने इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया. रश्मिका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “दक्षिण भारत से उत्तर भारत… पश्चिम भारत से पूर्वी भारत… लोगों को जोड़ रहे हैं, दिलों को जोड़ रहे हैं! हैशटैग मेरा भारत.”
रश्मिका मंदाना के इसी पोस्ट को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा,”सही कहा! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं.” रश्मिका और पीएम मोदी के बीच हुआ यह इंटरेक्शन हुआ. अपने वीडियो में रश्मिका ने यह भी कहा, ”अटल सेतु ने भविष्य के दरवाजे पर इतनी जोरदार दस्तक दी है कि विकसित भारत के लिए नए दरवाजे खुल गए हैं.”
Absolutely! Nothing more satisfying than connecting people and improving lives. https://t.co/GZ3gbLN2bb
— Narendra Modi (@narendramodi) May 16, 2024

बता दें, रश्मिका मंदाना फिल्म ‘पुष्पाः द रूल’ को लेकर चर्चा में है. उनके बर्थडे पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक आउट हुआ था. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म में वह श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी. इससे पहले ‘एनिमल’ के जरिए पूरे भारत में अपनी पॉपुलैरिटी बना चुकी है. वह सलमान खान संग ‘सिकंदर’ और विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ में नजर आएंगी.

Tags: PM Modi, Rashmika Mandanna

Tags: PM Modi, Rashmika Mandanna

Namita Thapar In Pics: फिर चौंकाया! शॉर्क टैंक की जज और एंजेल इन्वेस्टर नमिता थापर के शौक महंगे, सपने बड़े
भारत के इस अनोखे गांव में नहीं हो रही हैं शादियां, आखिर क्या है वजह?
बिहार या फिर राजस्थान… कहां के बकरे का स्वाद होता है सबसे लजीज, ये है देश की टॉप 5 बकरियों की प्रजाति
वो जगह, जहां रहने के ल‍िए तरसते थे लोग, म‍िलती थी मोटी सैलरी, लेकिन अब कोई वहां रुकना नहीं चाहता
कितना भी मनपसंद खाना हो, रोते-रोते ही खाता है ये जीव, मशहूर हैं इसके आंसू, क्या जानते हैं इसका नाम?
यूपी का मशहूर इतिहासकार है ये शख्स, हिमालय जाकर बनना चहाते थे महात्मा, आज लिख दी है दो दर्जन से अधिक पुस्तकें
Odisha BJP CM Face: ओडिशा में कौन-कौन हो सकता BJP का CM फेस, ये नाम हैं रेस में
'ये फिल्म कमाल नहीं करेगी…' देवानंद की फिल्म को देख जब एक्टर्स-डायरेक्टर्स ने बनाए मुंह, रिलीज हुई तो रचा इतिहास
लगातार हिट के बाद काम को तरसी एक्ट्रेस, ब्लॉकबस्टर से किया बाहर, फिर दो 100 करोड़ी फिल्मों से कर दी बोलती बंद

source

Previous post झारखंड में पहले फेज में 63.14 फीसदी वोटिंग: सबसे ज्यादा सिंहभूम तो तो सबसे कम पलामू में मतदान – Dainik Bhaskar
Next post कौशांबी सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *