Vote
Lok Sabha Election 2024 बीते दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली के जाट मतदाता मोदी और भाजपा के साथ खड़े दिखे। इस बार के चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। इसमें इनका समर्थन दोनों पक्षों के लिए मायने रखेगा। साथ ही कुछ मुद्दे भी इस बार जाट मतदाताओं के लिए निर्णायक हो सकते हैं।
संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली के साथ लगते हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा से जाटों की नाराजगी की चर्चा आम है। इसके विपरीत राजधानी का राजनीतिक समीकरण कुछ और है। यहां के जाटों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ कभी नहीं छोड़ा। वह बीते दो लोकसभा चुनाव में मोदी के साथ खड़े दिखे। इस बार के चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। इसमें इनका समर्थन दोनों पक्षों के लिए मायने रखेगा।
दिल्ली की सीमा हरियाणा के साथ लगती है। सीमावर्ती गांवों में जाटों की अच्छी संख्या है। इस कारण कई विधानसभा में ये निर्णायक भूमिका में हैं। दिल्ली के कुल मतदाताओं में इनकी हिस्सेदारी तो मात्र पांच प्रतिशत है, परंतु उत्तर-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में इनकी संख्या अधिक होने से राजनीतिक अहमियत बढ़ जाती है। यही कारण है कि सभी पार्टियां इन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास करती हैं।
इस बार किसानों से संबंधित मुद्दे और महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर हरियाणा के जाटों में भाजपा से नाराजगी की बात कही जा रही है। इसका असर दिल्ली के जाटों पर न पड़े इसे लेकर यहां के भाजपा नेता सतर्क हैं, क्योंकि पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में इनके समर्थन से पार्टी ने तीनों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत प्राप्त की थी।
पार्टी उतारती रही है जाट प्रत्याशी
भाजपा पश्चिमी दिल्ली सीट से जाट नेता को प्रत्याशी बनाती रही है। वर्ष 2014, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया था। दोनों बार उन्हें जीत मिली थी। इस बार पार्टी ने इनकी जगह महिला जाट नेता पूर्व महापौर व दिल्ली प्रदेश भाजपा की महामंत्री कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है। पार्टी ने चुनाव प्रभारी भी हरियाणा के पूर्व मंत्री व जाट नेता ओम प्रकाश धनखड़ को बनाया है।
ये भी पढ़ें- लगातार टूटती गई 139 साल पुरानी कांग्रेस, शरद पवार से ममता बनर्जी तक जानिए किन दिग्गजों ने तोड़ा नाता और बना ली अपनी पार्टी?
आप व कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नेता भाजपा में शामिल
पिछले चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने भी एक-एक जाट नेता को टिकट दिया था। कांग्रेस ने दक्षिणी दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह को और आप ने पश्चिमी दिल्ली से बलवीर सिंह जाखड़ को उम्मीदवार बनाया था। इस बार चुनाव की घोषणा से पहले ही दोनों नेता भाजपा के खेमे में चले आए हैं। इससे भाजपा नेता चुनावी लाभ मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
कृषि कानून के विरोध में पंजाब व हरियाणा के किसानों ने दिल्ली की सीमा पर कई माह तक धरना दिया था। दिल्ली के गांवों में रहने वाले किसान उसमें शामिल नहीं हुए थे। भाजपा नेता उनके बीच सक्रिय रहे थे, जिसका लाभ उन्हें मिला था।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ये हैं छठे चरण के सबसे गरीब प्रत्याशी, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप
Jharkhand में अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों पर 134 प्रत्याशी ठोकेंगे ताल, पर्चा वापस लेने की समय सीमा समाप्त
Lok Sabha Election: 'कांग्रेस का माओवादी घोषणापत्र देश को दीवालिया बना देगा', पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
Jharkhand में इस बार इतने सियासी योद्धा लड़ रहे चुनाव, महिला प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी; 1 ट्रांसजेंडर भी मैदान में
‘अब मैं जो चाहता हूं मोदी जी के मुंह से बुलवा सकता हूं’; राहुल गांधी ने इस वायरल पर बयान दी प्रतिक्रिया
क्योंझर लोकसभा सीट से इतने प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव, कई आपराधिक मामलों में लिप्त, ये उम्मीदवार हैं सबसे ज्यादा अमीर
अरे वाह.. यहां खाना खाने पर मिल रही इतनी छूट, बस इस दिन करना होगा ये एक काम

