मोदी बोले-कांग्रेस आपकी संपत्ति वोट जिहाद करने वालों को देगी: जहां भी कांग्रेस सरकार, वहां दलितों-पि… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- आपको कांग्रेस से सावधान करने आया हूं। कांग्रेस वाले आपका वोट तो ले लेते हैं, लेकिन सरकार में आते ही सौगात उनको बांटते हैं, जो उनके लिए वोट जिहाद करते हैं। इस बार तो सपा-कांग्रेस न
उन्होंने कहा- इन लोगों ने कर्नाटक में रातों-रात मुसलमानों को OBC बना दिया। वहां के पिछड़े आरक्षण से वंचित रह गए। अब यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। संविधान बदलकर एससी-एसटी और ओबीसी का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं।
इससे पहले, मोदी ने फतेहपुर और बाराबंकी में भी चुनावी रैली की। फतेहपुर में कहा- कांग्रेस ने इज्जत बचाने के लिए मिशन-50 रखा है। कांग्रेस-सपा दोनों की कुंडली मिलती है। दोनों भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में हैं।
बाराबंकी में कहा- सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो फिर से रामलला को टेंट में भेज देंगे। राम मंदिर पर बुलडोजर चला देंगे। इन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post राहुल के सामने रायबरेली बचाने की चुनौती: 3 चुनाव में बड़ा फेरबदल, सोनिया गांधी की जीत का मार्जिन आधा रह गया – Dainik Bhaskar
Next post LIVE: स्वाति मालीवाल मारपीट मामला, CM केजरीवाल के आवास पर पहुंची फॉरेंसिक टीम – Oneindia Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *