हरियाणा में PM मोदी की रैली कल, लग रहा जर्मन हैंगर टैंट, बारिश आंधी-तूफान सब बेअसर, 80 मजदूर दिन-रात लगे – News18 हिंदी

Spread the love

अंबाला. हरियाणा के अंबाला में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए वोट मांगने पीएम नरेंद्र मोदी आ रही हैं. पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा तैयारियों में जुटी है. पीएम मोदी शनिवार को हरियाणा में दो जगह रैलियां करेंगे.
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी अंबाला और सोनीपत में रैलियों को संबोधित करेंगे. नायब सैनी सरकार में मंत्री असीम गोयल शहर वासियों को पीएम की रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने का न्यौता देने के लिए खुद शहर के बाजारों में घूम रहे हैं. राज्यमंत्री असीम गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी 18 मई को अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में पहुंच रहे है. उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि रैली स्थल पर कुर्सियां कम पड़ने वाली है.
जर्मन हैंगर टेंट का इंतजाम
अहम बात यह है कि इस रैली स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है. यह टेंट शादी ब्याह में लगाया जाता है और इतना मजबूत होता है कि आंधी-तूफान भी इस पर बेअसर होते हैं. बारिश होने पर पंडाल से पानी की एक बूंद का भी रिसाव नहीं होता है. बता दें कि रैली स्थल पर बुधवार रात से ही टेंट लगाने का काम चल रहा है. करीब 80 मजदूरों की फौज दिन-रात छह लगी हुई है. क्रेन से भी मदद ली जा रही है. शुक्रवार रात तक पंडाल तैयार हो जाएगा. यहां पर बैठने के लिए करीब 20 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं. उधर, गुरुवार को रैली स्थल का परिवहन मंत्री असीम गोयल और भाजपा पदाधिकारियों ने जायजा लिया था.

सुरक्षा चाक चौबंद, धारा 144 लागू
अंबाला के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शालीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 मई को अंबाला शहर आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से धारा-144 के आदेश जारी किए गए हैं. यहां पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. अंबाला के बाद पीएम  मोदी सोनीपत में भी रैली करेंगे.
Tags: Ambala lok sabha election, Ambala news today, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, PM Modi

MP का सबसे बेस्ट नगर वन है यहां, खूबसूरती ऐसी कि मंत्रीजी भी झूलने लगे झूला, देखें PHOTOS
नालंदा के इस मंदिर में माता की हैं 18 भुजाएं, मोहम्मद गजनी ने किया था आक्रमण, कई मूर्तियां हुईं थी खंडित
खर्चा 12 हजार…मुनाफा 4 लाख, इसे कहते हैं असली किसान, एक साथ करते हैं 3 फसलों की खेती
सरकार की चार स्कीम जो महिलाओं का बिजनेस खड़ा करवा देंगी, शर्तें लागू
महाकाल जाएंगे तो कर सकेंगे एक और मंदिर के दर्शन, एक हजार साल पुराने हैं अवशेष, Photos में देखें तैयारी
कांटे वाली मछली हो बोनलेस…मुंह में पानी ला देगा ये डिश, भूल नहीं पाएंगे स्वाद, नॉनवेज का बेस्ट अड्डा
HIT फिल्म से किया डेब्यू, फिर करियर को लगी ऐसी बुरी नजर, 5 साल में पिट गईं 3 मूवी, मेकर्स के डूब गए 500 करोड़
वच का पौधा सेहत के लिए है रामबाड़, छुपे हैं कई औषधीय गुण, पेट-लिवर-मानसिक तनाव में उपयोगी
'मैंने कुछ गलतियां की हैं…' बेटे सैफ अली खान को लेकर छलका शर्मिला टैगोर का दर्द

source

Previous post Summer Vacation 2024: बंद हुए दिल्ली और राजस्थान के स्कूल, यूपी में कब से होगी समर वेकेशन? देखें लेटेस्ट अप… – News18 हिंदी
Next post Zakir Naik: जाकिर नाइक का नाम ले नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के मौलवी ने कह दी बड़ी बात! – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *