PM Modi Interview: पीएम मोदी क्यों नहीं करते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस? जानिए प्रधानमंत्री ने इंटरव्यू में क्या दिया जवाब – Jansatta

Spread the love

PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी भी इंटरव्यू देने से इनकार नहीं किया है, हालांकि उन्होंने मीडिया की भूमिका में बदलाव के साथ-साथ जनता तक पहुंचने के लिए संचार के कई तरीकों की उपलब्धता को रेखांकित किया। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज मीडिया वो नहीं है, जो पहले हुआ करती थी।
मोदी से जब पूछा गया कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब की तुलना में अब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते हैं और कम इंटरव्यू क्यों देते हैं? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया का इस्तेमाल एक निश्चित तरीके से किया गया है, और वह उस रास्ते पर नहीं जाना चाहते।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे कड़ी मेहनत करनी है। मैं गरीबों के घर जाना चाहता हूं। मैं रिबन भी काट सकता हूं और विज्ञान भवन में अपनी फोटो भी खिंचवा सकता हूं। मैं ऐसा नहीं करता। मैं झारखंड के एक छोटे से जिले में जाता हूं और एक छोटे से काम की दिशा में काम करता हूं।’
पीएम मे कहा कि वह एक न्यू वर्क कल्चर लेकर आए हैं। अगर वो कल्चर सही लगता है तो मीडिया को उसे सही ढंग से प्रस्तुत करना चाहिए, यदि नहीं तो उन्हें नहीं करना चाहिए। मोदी ने आगे कहा कि आज मीडिया कोई अलग इकाई नहीं रह गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले, मैं आजतक से बात करता था, लेकिन अब दर्शकों को पता है कि मैं किससे बात कर रहा हूं (एंकरों का जिक्र करते हुए)। मीडिया अब एक अलग इकाई नहीं है। कई अन्य लोगों की तरह, आप (एंकर) ने भी अपना बना लिया है। लोगों को उनके विचार मालूम हैं।
कुछ सेकंड बाद उन्होंने मजाक में कहा, ‘अगर इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग मुझे देखेंगे तो वे मुझे आजतक पर देखेंगे।’ उन्होंने बताया कि पहले मीडिया ही संचार का एकमात्र स्रोत था, लेकिन अब संचार के नये माध्यम उपलब्ध हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज, यदि आप जनता से बात करना चाहते हैं, तो संचार दोतरफा है। आज जनता बिना मीडिया के भी अपनी आवाज पहुंचा सकती है। यहां तक कि जिस व्यक्ति को जवाब देना है वह मीडिया के बिना भी अपने विचार अच्छी तरह से व्यक्त कर सकता है।’

source

Previous post Election: यहां बाजी बिगाड़ सकते हैं बागी…मुश्किल है जीत की डगर, BJP का बड़ा दावा; इस पार्टी को भितरघात का डर – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Poll: पांचवें चरण में कहां-कहां मतदान, किन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला? सब कुछ ग्राफिक्स में देखें – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *