Lok Sabha Election 2024: यूपी में चुनाव के बीच BJP के साथ आया एक और दल, समर्थन का किया ऐलान – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. राज्य में 39 लोकसभा सीटों पर वोटिंग खत्म होने के बाद अब पांचवें चरण के तहत 14 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. इस चरण की वोटिंग से पहले उत्तर प्रदेश में एक और दल का समर्थन बीजेपी को मिल गया है. इस दल के आने से बीजेपी को पूर्वांचल में ओबीसी वोटर्स को एकजुट करने में मदद मिलेगी.
दरअसल, पांचवें चरण की वोटिंग से पहले महान दल प्रमुख केशव देव मौर्य ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. शुक्रवार लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया. इस ऐलान के दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे. केशव देव मौर्य ने समर्थन देने का ऐलान करते हुए एक समर्थन पत्र भी सौंपा है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह एनडीए उम्मीदवार की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे.
लखनऊ विश्वविद्यालय में बनेगा संगीत पुस्तकालय, टैगोर लाइब्रेरी के अंदर ही मिलेगा स्थान

महान दल प्रमुख ने क्या कहा
केशव देव मौर्य ने कहा कि उन्होने सपा से अलग होने का फैसला कर लिया है. सपा के साथ उन्होंने अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा था. हमने वहां हो रही उपेक्षा के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ आने का फैसला किया है. अखिलेश यादव ने किसी भी प्रेस कांफ्रेंस में मुझे अपने बगल में नहीं बैठाया था. यहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुझे अपने बगल में बैठाया है.
इससे पहले बीते दिनों केशव देव मौर्य ने कहा था- ‘मेरे गृह जनपद जौनपुर मे मेरा अपमान करने वाले प्रत्याशी को किसी भी कीमत पर जीतने नहीं दूंगा. जितना जोर लगाना हो सब मिलकर लगा लो.’ वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी ने समर्थन वापस लेते हुए एक पत्र लिखा था जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. पत्र शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘आज महान दल ने दुःखी मन से समाजवादी पार्टी से अपना समर्थन वापस ले लिया.’

source

Previous post Uddhav Thackeray Speech | इंडिया आघाडीच्या सभेतून उद्धव ठाकरे PM Narendra Modi यांच्यावर बरसले – News18 लोकमत
Next post PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली पर संजय राउत का तंज, 'हमारी सभा न हो इसलिए…', राज ठाकरे पर भी बयान – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *