UP School News: स्कूली बच्चों को मिलेगा वोटिंग का फायदा! 10 नंबर एक्सट्रा चाहिए तो मम्मी-पापा को करना होगा … – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ (UP School News). देशभर में अब तक 4 चरण के चुनाव हो चुके हैं. चारों चरण में वोटिंग पसेंटेज पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम रहा था. वोटिंग पसेंटेज बढ़ाने के लिए लोगों से वोट करने की अपील लगातार की जा रही है. लखनऊ की लोकसभा सीट पर 20 मई को वोटिंग है. ऐसे में वोटिंग परसेंट बढ़ाने के लिए अलग-अलग जगहों पर कई लुभावने ऑफर दिए जा रहे है. लखनऊ के स्कूलों ने भी बच्चों के अभिभावकों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमर कस ली है.
वोटिंग करने पर अलग-अलग सेक्टर में फ्री सर्विसेज से लेकर उपहार डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इस बीच स्कूल भला क्यों पीछे रहते. लखनऊ के सेंट जोसेफ स्कूल में माता-पिता के मतदान करने पर बच्चों को अतिरिक्त 10 नंबर और स्कूल के कर्मचारियों को वोट करने पर एक दिन की अतिरिक्त सैलरी दी जाएगी. इस पहल के जरिए लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वह अधिक संख्या में मतदान करें.

10 एक्सट्रा नंबर कैसे मिलेंगे?
लखनऊ में वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए स्कूलों का यह फैसला काफी काम आने वाला है. सभी अभिभावक चाहेंगे कि उनके बच्चों को 10 नंबर एक्सट्रा मिल जाएं. इससे रिजल्ट में काफी फर्क पड़ सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये 10 नंबर लिखित परीक्षा में नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट वर्क या इंटरनल असेसमेंट में जोड़े जाएंगे. इन नंबरों को फाइनल रिजल्ट में ऐड किया जाएगा. इस प्रलोभन के बाद बच्चे भी अभिभावकों को वोट डालने के लिए जरूर कहेंगे.
Lucknow Lok Sabha Election 2024 Date: 49 सीटों पर होगा मतदानव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की लोकसभा सीट पर 20 मई को 5वें चरण के तहत वोटिंग होगी. 5वें चरण में कुल 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी. लखनऊ लोकसभा सीट देश की हॉट सीटों में शामिल है. यहां से भाजपा के सीनियर लीडर राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि गर्मी की वजह से काफी लोग घरों से निकलकर वोट डालने से कतरा रहे हैं. लेकिन इस तरह के ऑफर मिलने पर लोग अपना अमूल्य वोट डालने से नहीं हिचकिचाते हैं.
ये भी पढ़ें:
सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! नंबरों से नाखुश हैं तो फिर चेक करवा लें कॉपी, जानें कैसे
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी, 26 मई को है परीक्षा, कैसे करें डाउनलोड?
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Lucknow news, School education, School news, UP Election

सिंहस्थ 2028: नर्मदा के जल से नहीं…शिप्रा के जल से होगा स्नान; 667 करोड़ का प्लान तैयार
शनि देव को प्रिय हैं ये 5 चीजें, साढ़े साती से लेकर ढैय्या तक सबसे मिल जाएगा तुरंत छुटकारा
किसान भाइयों के लिए मुनाफे वाली है ये खेती, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लहराएगी फसल, कम लागत में होगा बंपर मुनाफा
कहते हैं बिहार का कश्मीर…सबसे खूबसूरत संसदीय सीट की अद्भुत तस्वीरें देखिये, त्रिवेणी संगम और अनूठी धार्मिक मान्यताएं जानिये
एनिमल एक्सचेंज में कई जानवर इंदौर चिड़ियाघर में आए, मगर निहारने को नहीं मिल रहे हैं दर्शक
'रामायण'-'महाभारत' पर भारी था 90s का ये शो, 1 हफ्ते में मिलते थे 14 लाख पोस्टकार्ड, परेशान हो गया था डाक विभाग
अपनी जमीन पर बस लगा लीजिए देसी खरबूजा, फल के साथ उगेगा पैसा; एक बीघे में खर्च 6 हजार और मुनाफा लाखों का
2015 से लेकर 2024 तक, बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा अजय देवगन का 1 फॉर्मूला, 3 फिल्मों पर हुई 550 Cr की झमाझम बारिश
चाय में डाल लें एक चुटकी ये चीज, सेहत के लिए बन जाएगी हेल्दी ड्रिंक्स, इम्युनिटी होगी बूस्ट, दूर होगी गले की खराश!

source

Previous post PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली पर संजय राउत का तंज, 'हमारी सभा न हो इसलिए…', राज ठाकरे पर भी बयान – ABP न्यूज़
Next post PM मोदी की रैली को लेकर मुंबई पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों का करें – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *