आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केरेडारी में जनसभा को करेंगे संबोधित – News11

Spread the love


झारखंड के तीन लोकसभा सीट, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को लोकसभा का चुनाव होना है. साथ ही गांडेय विधानसभा में उपचुनाव भी इसी दिन है. मतदान को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि चुनाव के दिन चतरा में बादल छाए रहेंगे. वहीं हजारीबाग में बारिश की संभावना है. कोडरमा में मौसम सुहाना रहेगा. हालांकि, हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई जा रही है.
लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया है. 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में मतदान होना है. वहीं गांडेय विधानसभा सीट पर भी 20 मई को उपचुनाव होना है. कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी और माले के विनोद सिंह के बीच मुकाबला है. चतरा में भाजपा के उम्मीदवार कालीचरण सिंह और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी के बीच मुकाबला है. वहीं हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल और कांग्रेस उम्मीदवार जेपी पटेल के बीच मुकाबला है.
समन के अवहेलना मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चौथी बार कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए. सीजेएम कोर्ट के द्वारा लिए गए संज्ञान को हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. हेमंत सोरेन की चुनौती वाली याचिका हाईकोर्ट में लंबित है. बता दें कि समन का अवहेलना को लेकर ईडी ने 19 फरवरी को रांची सीजेएम कोर्ट में शिकायतवाद केस दर्ज कराया था. जिसके बाद सीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 174 के तहत संज्ञान लेकर हेमंत सोरेन को समन जारी किया था.
किसानों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण खबर समाने आई है. मौसम विभाग द्वारा बताया की गया है की इस बार सही समय पर मानसून दस्तक देगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 मई 2024 को केरल राज्य में मानसून प्रवेश कर सकती है. झारखंड में मानसून को लेकर मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक सह निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में आ जाते है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, इरफान अंसारी ने अब एक ऐसा बयान दिया है जिससे झारखंड की राजनीति गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गई है.

source

Previous post हमीरपुर में पीएम मोदी: बोले- कांग्रेस आपका आरक्षण खत्म करना चाहती है, फतेहपुर में पुलिस से भिड़ा कार्यकर्ता – अमर उजाला
Next post लोकसभा चुनाव में हरियाणा में किसे मिलेंगे सबसे ज्यादा वोट, सर्वे ने किया हैरान – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *