डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में मेगा रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर विपक्ष रहा। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब मुंबई में आए दिन बम विस्पोट हुआ करते थे। अब मुंबई को आतंक से मुक्ति मिल गई है। पीएम मोदी ने लोगों को वोट की ताकत समझाते हुए कहा कि आपके एक वोट से धारा 370 खत्म हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 असंभव लगता था, लेकिन वह संभव हुआ। यह आपके वोट की ताकत की वजह से संभव हो पाया है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आप अगर विकास देखना चाहते हैं, आप अगर विश्व में देश का नाम देखना चाहते हैं, तो घर से निकलकर वोट डालें। आपके वोट में बहुत ताकत है।
पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में एक दौर था जब आए दिन बम धमाकों की खबरें आती थीं। उस दौर में घर से निकलने में डर लगता था कि आज घर में पहुंच पाएंगे कि नहीं। आज आपकी इस सरकार में बम धमाकों का आतंक खत्म हो चुका है, इसलिए आपसे वोट मांगने आया हूं। भाजपा व मेरे साथियों को वोट देकर मोदी की ताकत को और भी मजबूत करें।
राम लला एक भव्य मंदिर में विराजमान
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Modi says, “The government who did not trust the capabilities of Indians, was inefficient… I have seen Prime Ministers who called Indians lazy from the Red Fort… PMs with such a mentality cannot develop India. Under… pic.twitter.com/k8w0PHLK4X
— ANI (@ANI) May 17, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मोदी जो कहते हैं वह असंभव है। जो लोग निराशा में डूबे हुए हैं उनमें आशा जगाना मुश्किल है। उनके लिए सब कुछ असंभव है। ये वही लोग हैं, जो सोचते थे कि राम मंदिर असंभव है। दुनिया को यह स्वीकार करना होगा कि भारत के लोग अपने विचारों से इतने मजबूत थे कि वे एक सपने के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष करते रहे। परिणामस्वरूप, राम लला एक भव्य मंदिर में विराजमान हैं।
बुजुर्ग मां-बाप का होगा मुफ्त इलाज
पीएम मोदी ने कहा कि घर में बुजुर्गों की बीमारी की चिंता हर बेटा-बेटी को होती है। मोदी ने यह तय किया है कि हर 70 साल के बुजुर्ग की बीमारी की चिंता मोदी करेगा। आपको बुजुर्ग माता-पिता के मेडिकल इंश्योरेंस की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं आपके बुजुर्ग मां-बाप का अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाऊंगा।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Modi says, “The government who did not trust the capabilities of Indians, was inefficient… I have seen Prime Ministers who called Indians lazy from the Red Fort… PMs with such a mentality cannot develop India. Under… pic.twitter.com/k8w0PHLK4X
— ANI (@ANI) May 17, 2024
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Addressing a public rally, PM Modi says, “The government who did not trust the capabilities of Indians, was inefficient… I have seen Prime Ministers who called Indians lazy from the Red Fort… PMs with such a mentality cannot develop India. Under… pic.twitter.com/k8w0PHLK4X
— ANI (@ANI) May 17, 2024
लाल किले से भारतीयों को कहा आलसी
पीएम मोदी ने कहा कि जिस सरकार को भारतीयों की क्षमता पर भरोसा नहीं था, वह निकम्मी थी। मैंने लाल किले से भारतीयों को आलसी कहने वाले प्रधानमंत्रियों को देखा है। ऐसी मानसिकता वाले पीएम भारत का विकास नहीं कर सकते। गांधीजी की सुनकर अगर आजादी के बाद कांग्रेस भंग हो गई होती तो देश आज से 5 दशक आगे होता।
यहां सुनें पीएम मोदी का लाइव भाषण
पीएम मोदी ने दी बाबा साहेब व सावरकर को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए शिवाजी पार्क तैयार है। मुंबई में पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर व वीर सावरकर को श्रद्धांजलि दी। उनकी इस मेगा रैली में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना अध्यक्ष व सीएम एकनाथ शिंदे, एनसीपी के अध्यक्ष अजीत पवार मौजूद रहेंगे।
