मोदी बोले- देश की 140 करोड़ जनता मेरी वारिस: कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया, आज 4 सीट पर लड़न… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (18 मई) को उत्तर पूर्वी दिल्ली में जनसभा की। उन्होंने कहा कि मेरा कोई वारिस नहीं है। देश के 140 करोड़ देशवासी मेरे वारिस हैं। मैं आपके लिए ही दिनरात मेहनत कर रहा हूं। मेरा पल-पल आपके लिए है। जनता के सपनों के लिए मेरा जीवन कुर्बान है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया, लेकिन आज इनमें दिल्ली की 4 सीट पर लड़ने की ताकत नहीं रही। कांग्रेस वहां भी नहीं लड़ पा रही है, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है।
कांग्रेस के शहजादे आपकी (जनता) संपत्ति की एक्सरे कराकर उसका आधा हिस्सा अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। ये लोग कई सालों से करते आ रहे हैं।
साल 2024 में वोट पाने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की रिमोट वाली सरकार ने वोट जिहाद वालों से सौदा किया। वोट के बदले दिल्ली के लोगों की संपत्ति का सौदा हुआ। 123 संपत्तियां रातोंरात वक्फ बोर्ड को सौंप दी गईं।
वहीं, पीएम मोदी ने जनसभा के बाद पाकिस्तानी शरणार्थियों से मुलाकात की। इन लोगों को CAA के तहत 15 मई को भारतीय नागरिकता दी गई थी।
पीएम मोदी के भाषण की 5 मुख्य बातें…
10 साल का रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप
वहीं, 17 मई को पीएम मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने शिवाजी पार्क में कहा था कि आपके पास एक तरफ मोदी का 10 साल रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग, उतनी बातें। जितने दल, उतनी घोषणाएं और जितने दल, उतने प्रधानमंत्री।
उन्होंने कहा था कि मुंबई शहर केवल सपने नहीं देखता, उन्हें जीता है। सपनों के शहर में मैं 2047 के सपने के साथ आया हूं। मेरा ये सपना विकसित भारत का सपना है। मुंबई इसमें बड़ा रोल अदा करने वाला है।
जबसे आपने सेवक को काम दिया, 10 साल में आज देश दुनिया की 5वीं आर्थिक ताकत बनकर खड़ा है। आज भारत में, मुंबई में रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट आ रहा है और मेरी गारंटी है कि कुछ ही सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें
यह खबर भी पढ़ें…
पहली बार CAA से 14 शरणार्थी को भारतीय नागरिकता मिली: गृह मंत्रालय ने सर्टिफिकेट जारी किया; 11 मार्च को लागू हुआ था कानून
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है। गृह मंत्रालय ने बुधवार (15 मई) को ये जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 14 लोगों को सिटिजनशिप सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पूरी खबर पढ़ें…
भास्कर का सवाल- प्रचार में धर्म आधारित भाषण ज्यादा क्यों: PM मोदी का जवाब- कांग्रेस ने तुष्टिकरण किया, मैं लोगों को सही तथ्य बता रहा हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार रोज तीन-चार सभाओं के साथ रोड-शो भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी सरकार का एक ही धर्म है- विकास। यही वजह है कि भाजपा पर लोगों को भरोसा है। उन्होंने कहा- तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दैनिक भास्कर से साक्षात्कार में प्रधानमंत्री ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों के खुलकर जवाब दिए। पूरी खबर पढ़ें…
मोदी बोले- मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ:मैं डंके की चोट पर कहता हूं- जब तक मोदी जिंदा है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा
PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत की। मोदी ने कहा कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने लगभग दो दर्जन बार कहा है कि इस देश में UCC लाओ। हमें झूठे नैरेटिव से बचना चाहिए। इस देश में सबसे पहले संविधान के साथ खिलवाड़ पंडित नेहरू ने किया। उन्होंने संविधान में जो अमेंडमेंट लाए, वो फ्रीडम ऑफ स्पीच को रोकने के लिए था। जो लोकतंत्र के खिलाफ था, संविधान के भी खिलाफ था। पूरी खबर पढ़ें…
लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Azamgarh News: शिवपाल यादव का BJP पर तंज, बोले-संविधान बदलने वाली भाजपा सरकार को बदलने की है जरूरत | News … – Newstrack
Next post Madhya Pradesh Election Live: मध्य प्रदेश की छह सीटों पर 55.23 प्रतिशत वोटिंग, जानिए कहां हुआ सर्वाधिक और सबसे कम मतदान – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *