Video: मुजफ्फरपुर के आम बगीचे में बुजुर्ग महिलाओं ने पीएम मोदी पर जो कहा उसका वीडियो वायरल हो रहा… – News18 हिंदी

Spread the love

प्रियांक सौरभ/मुजफ्फरपुर. संसदीय चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है, इसको लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. मुजफ्फरपुर की सीट बेहद रोचक हो गई हैं, यहां एक तरफ बीजेपी के प्रत्याशी डॉ राजभूषण निषाद मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस से अजय निषाद मैदान में हैं, जो बीते दो टर्म से बीजेपी से सांसद बने थे. मुजफ्फरपुर की सीट पर हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी जनसभा को सम्बोधित कर चुके हैं. ऐसे में इन जनसभाओं के बाद मुजफ्फरपुर के गांव की पब्लिक क्या सोचती है इसी का पता लगाने के लिए ग्रामीण महिलाओं से बात करने पहुंची News 18 की टीम. आगे आप वीडियो देख सकते हैं.
मुजफ्फरपुर के हरिशंकर मनियारी में आम के बगान में बैठी गांव की बुजुर्ग महिलाओं से News 18 ने जानना चाहा चुनाव का माहौल, तो गांव की ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं ने जो कहा यह सुनकर बड़े बड़े राजनीतिक पंडित हैरान हो जाएंगे. महिलाओं ने पीएम द्वारा दिये जा रहे फ्री अनाज को लेकर क्या कहा यह आप स्वयं आगे देख और सुन सकते हैं.

गांव की बुजुर्ग महिलाओं से News 18 ने बात की तो ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं ने पीएम मोदी के कार्यों को सराहा और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे फ्री अनाज, आयुष्मान योजना की तारीफ करने लगीं. वहीं, हाल ही में अयोध्या में बने श्री राम के भव्य मंदिर को लेकर भी महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा हैं.
पीएम मोदी और लालू को लेकर पूछे गए सवाल पर बुजुर्ग ग्रामीण महिला सिया देवी ने बज्जिका भाषा में बोलते हुए कहा कि-मोदी जी सबके देखलखिन, अमीर गरीब सब के राशन देलखिन, पहले खूब गुंडा सब रहे, अब सब शांत हो गेल. वहीं मोहनिया देवी ने कहा कि हमरा सके इंदिरा आवासए तनका पैसा मिलल ह, मोदी जी राशन बढ़ा देथिन, वृद्धा पेंशन बढ़ा देथिन त हुनके (मोदी जी) के वोट परतई.
इसी तरह न्यूज 18 की टीम ने आगे बात की तो नगीना देवी और फूलो देवी ने कहा कि मोदी जी बहुत कैलखिन, राशन दइछीन से महीना दिन चल जइछई, गरीब के बहुत राहत हो गेलइ. वहीं, गीता देवी ने कहा कि तेजस्वी कितनो घूम ले, ओसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, मोदी जी फ्री में दे रहे हैं, इसलिए भोट (वोट) मोदीये जी को पड़ेगा.
Tags: Bihar News, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Muzaffarpur news

यूपी के इस शहर में बन रहा एशिया का दूसरा सबसे बड़ा पार्क, योगा सेंटर और हेलीपैड की सुविधा भी उपलब्ध
नीम पर चाकू मारते ही प्रकट हुए शिव पार्वती, पुजारी ने कहा- यहां कभी नहीं था शिवलिंग; भक्त मान रहे चमत्कार
PHOTOS : घर के इस कोने में भूलकर भी न रखें मनी प्लांट, होगा बड़ा नुकसान, वास्तु में जानिए सही दिशा
PHOTOS : घर में बनाए रखनी है खुशहाली तो फौरन निकाल फेंके ये तस्वीरें, वरना मच रहेगा क्लेश
बोकारो में यहां खूब फेमस है चॉकलेट मिल्क शेक, मात्र 40 रुपए में हो जाएंगे कूल-कूल
अगर आप जयपुर नहीं जा पा रहे खाटू श्याम का दर्शन करने, अब पहुंचे दिल्ली के इस मंदिर में
किसी की गई जान, तो कोई हुआ गिरफ्तार, जब चढ़ा रील्स बनाने का बुखार, तो हुआ ऐसा-ऐसा कांड!
कुतुब मीनार के बनने की कहानी जानकर रह जाएंगे दंग…राजा आए और गए पर रह जाता था इसका काम अधूरा
गाजियाबाद में यहां मिलता है अखरोट शिकंजी…पीते ही दिल हो जाएगा खुश

source

Previous post Gorakhpur News: दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहे तीन दोस्त पानी में डूबे, एक की मौत – Oneindia Hindi
Next post Lok Sabha Election 2024: 'अखिलेश यादव को सजा मत देना..मैं पैर पकड़ता हूं..', सपा विधायक ने मंच से – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *