ABP News: 3 दिन बाद…20 मई को पांचवे चरण में 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है…ऐसे में प्रचार के मैदान में उतरे हर दल कीचुनावी चाल तेज है…और कोशिश दावों की गुगली से चुनावी माहौल को बदलने की है…इधर सबकी नजर उन संसदीय क्षेत्रों पर हैं…जहां दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है…पांचवें चरण में यूपी की रायबरेली सीट पर भी वोटिंग होगी…यहां से कांग्रेस के बड़े चेहरे राहुल गांधी मैदान में हैं…उनके सामने परिवार की परंपरागत सीट बचाने की चुनौती है…राहुल गांधी की जीत के लिए कांग्रेस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है…वहीं बीजेपी भी मजबूत घेराबंदी करने में जुटी है…
