UP Weather यूपी में दो दिन लू का अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह – प्रभात खबर – Prabhat Khabar

Spread the love

Breaking News : ‘इंडिया’ गठबंधन चाहता है धर्म के आधार पर आरक्षण देना, बंगाल की रैली में बोले पीएम मोदी
कैश कांड में संजीव लाल, जहांगीर आलम और लैंड स्कैम में इरशाद अख्तर व तापस घोष की रिमांड 3 दिन के लिए बढ़ी
Swati Maliwal Case: सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीएम आवास में थे मौजूद
UP Weather यूपी में दो दिन लू का अलर्ट है. मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है बिना जरूरत धूप में न निकलें. बहुत जरूरी है तो पानी जरूर पीते रहें.
लखनऊ: यूपी में गर्मी (UP Weather) अपने चरम पर है. आगरा और मथुरा बीते 24 घंटे में सबसे गर्म रहा. शनिवार और रविवार को भी लू चलने की चेतावनी दी गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि वो दोपहर में बिना काम घर से न निकले. बहुत जरूरी है तो पानी पीकर निकले और साथ में पीने का पानी लेकर चले. हल्के सूती और ढीले कपड़े पहने. कोशिश करें छात या टोपी साथ हो. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में रातें भी गर्म होने की संभावना
मौसम विभाग (UP Weather Report) के अनुसार शनिवार को लखनऊ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, बाराबंकी, लखमीमपुर खीरी, फतेहपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, झांसी, हमीरपुर और उरई में हीटवेव का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में रात भी गर्म होने का अनुमान है.
आगरा में दोपहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस
शनिवार दोपहर तक आगरा सबसे गर्म रहा. वहां का तापमान 45 डिग्री था. जो यूपी में सबसे अधिक है. इसके अलावा झांसी का तापमान 43.2 डिग्री, वाराणसी 43 डिग्री, कानपुर 42.2 डिग्री, प्रयागराज 42 डिग्री, गोरखपुर 41 डिग्री, लखनऊ 43 डिग्री (Lucknow Weather Today), मेरठ 39.6 डिग्री, फुरसतगंज 40.8 डिग्री, बहराइच 39.8 डिग्री, बरेली 40 डिग्री, गौतमबुद्ध नगर 42.7 डिग्री है.

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Address -15-P, Kokar Industrial area, Kokar, Ranchi – 834001, Jharkhand
Email Us – sumit.bhattacharjee@prabhatkhabar.in
Copyright © 2024 Prabhat Khabar (NPHL)
यह वेबसाइट अपने पाठकों की रुचि को समझने और ब्राउजिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कूकीज का इस्तेमाल करती है. हमारी वेबसाइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारी गोपनीयता नीति और कुकी नीति से सहमत होते हैं.

source

Previous post Narendra Modi Ambala Rally: जानते हैं कांग्रेस की सरकार में सेना को कमजोर क्यों रखा गया था? नरेंद्र मोदी ने लगाए गंभीर आरोप – Zee News Hindi
Next post Loksabha Election 2024 के पहले चरण का मतदान, आज 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की इन सीटों पर होगी वोटिंग – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *