अमेरिका ने भारत के चुनाव की तारीफ की: कहा- भारत में जीवंत लोकतंत्र; US मीडिया ने कहा था- BJP जीती तो मुस्लि… – Dainik Bhaskar

Spread the love

अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, ‘दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं। भारतीयों की वोट देने और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की क्षमता तारीफ के काबिल है।’
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि अमेरिका भारत में हो रहे चुनाव को करीब से देख रहा है। हम इस प्रक्रिया में लगातार सुधार की मांग करते हैं।
किर्बी ने कहा, “भारत में 96 करोड़ लोग वोटिंग प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं, जो 2,660 रजिस्टर्ड पार्टियों के कैंडिडेट को चुनने वाले हैं। भारतीय हजारों उम्मीदवारों में से 545 संसद सदस्यों का चुनाव कर रहे हैं, जिसके के लिए 10 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं।”
व्हाइट हाउस का ये बयान तब सामने आया है जब ग्लोबल मीडिया भारत में हो रहे चुनाव को लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहा है। चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
एक नजर अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स पर…
भारत-अमेरिका के संबंधों पर व्हाइट हाउस
किर्बी ने बताया, “अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले तीन सालों से भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत किया। बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोस्ती और गहरी करना चाहते हैं। हमने भारत के साथ मिलकर नई टेक्नोलॉजिस्ट इंडस्ट्रीज और इंडो-पैसेफिक क्वाड को बढ़ाया है। दोनों देशों की सेनाएं भी कई युद्ध अभ्यास में हिस्सा ले चुकी हैं।”
बाइडेन ने कहा था भारत प्रवासियों से नफरत करने वाला देश, व्हाइट हाउस ने चुप्पी साधी
हाल ही में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि भारत और चीन जैसे देश प्रवासियों से नफरत करते हैं। जब किर्बी से इस पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने इसे टाल दिया।दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2 मई को कहा था कि विदेशियों से नफरत के चलते भारत और चीन जैसे देशों का आर्थिक विकास धीमा है। ये नहीं चाहते कि प्रवासी इनके देश में जाएं, जबकि प्रवासी हमें मजबूत बनाते हैं।
अमेरिका में साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। अमेरिकी मीडिया हाइस CNN के मुताबिक बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रवासी वोटरों पर नजर है। ऐसे में वे प्रवासियों को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
बाइडेन ने वॉशिंगटन में कहा था, ‘अमेरिका की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। इसकी एक वजह प्रवासी हैं। प्रवासियों ने हमें मजबूत किया है। बाइडेन ने कहा,’ हम प्रवासियों का स्वागत करते हैं।’
भारत-अमेरिका के रिश्तों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
अमेरिका बोला-भारत ने रूसी तेल खरीदा क्योंकि हम चाहते थे:कीमतें कंट्रोल करनी थी; जयशंकर ने कहा था- हम पर तेल न खरीदने का दबाव था
अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘भारत ने रूस का तेल खरीदा क्योंकि हम चाहते थे कि कोई उनका तेल खरीदे। ये हमारी पॉलिसी का डिजाइन था। हम नहीं चाहते थे कि तेल की कीमतें बढे़ं।’ दरअसल, यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस से तेल और गैस खरीदने पर पाबंदियां लगा दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
अमेरिकी सांसद बोले-भारत मानवाधिकारों पर लेक्चर नहीं सुनेगा:कहा- हम अमेरिकी लोकतंत्र की खामियां स्वीकारेंगे वे तभी हमसे बात करेंगे
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को ‘देसी डिसाइड्स’ नाम की एक समिट हुई। इसमें अमेरिकी चुनाव में भारतवंशियों के प्रभाव को लेकर चर्चा हुई।
इसी दौरान सांसद आर ओ खन्ना ने कहा कि अमेरिका को मनवाधिकारों के मुद्दों पर भारत की लीडरशिप से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पर 100 साल तक विदेशी हुकूमत का राज था। तो जब आप भारत को मानवाधिकारों पर लेक्चर देंगे तो वो आपकी बात नहीं सुनेंगे। विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जयशंकर बोले- हमने हर धर्म-समाज के लोगों को अपनाया:बाइडेन ने कहा था- भारत प्रवासियों से नफरत करने वाला देश, इसलिए आर्थिक विकास में पिछड़ा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भारत को प्रवासियों से नफरत करने वाला देश बताया था। जयशंकर ने कहा, ‘भारत हमेशा से एक यूनीक देश रहा है…पढ़े पूरी खबर

Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: 'ये पाकिस्तान की तरफ से करते हैं बैटिंग…', I.N.D.I.A गठबंधन पर PM मोदी का बड़ा अटैक – ABP न्यूज़
Next post 'अब ये बंगाल से बुआ लाए हैं…' अखिलेश यादव पर पीएम मोदी का जुबानी हमला – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *