ओयो IPO लाने के लिए दोबारा ड्राफ्ट जमा करेगी: मौजूदा DRHP वापस लेने के लिए आवेदन किया, ₹3.74 हजार करोड़ का … – Dainik Bhaskar

Spread the love

जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप के निवेश वाली हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो रूम्स IPO लाने के लिए फिर से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ओयो डॉलर बॉन्ड की बिक्री के जरिए 45 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए अपनी री-फाइनेंसिंग की प्लानिंग को जल्द फाइनल करने वाली है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि जेपी मॉर्गन 9% से 10% की अनुमानित सालाना ब्याज दर पर डॉलर बॉन्ड की बिक्री के माध्यम से रीफाइनेंसिंग के लिए लीड बैंकर हो सकता है।
मौजूदा DRHP वापस लेने के लिए SEBI के पास आवेदन
ओयो ने पहले ही अपने मौजूदा DRHP को वापस लेने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास एप्लीकेशन फाइल कर दिया है। कंपनी का इरादा बॉन्ड इश्यू होने के बाद SEBI के पास अपडेटेड DRHP दाखिल करने का है।
DRHP क्या होता है?
DRHP वो डॉक्यूमेंट होते हैं जिसमें IPO की योजना बनाने वाली कंपनी के बारे में आवश्यक जानकारी रहती है। इसे सेबी के पास दाखिल किया जाता है।
इसमें कंपनी के फाइनेंस, इसके प्रमोटर, कंपनी में इन्वेस्ट करने के जोखिम, फंड जुटाने के कारण, फंड का उपयोग कैसे किया जाएगा, अन्य बातों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं।
कंपनियां क्यों लाती हैं IPO?
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे जमशेदपुर, बोले- शहजादे राहुल गांधी की भाषा नक्सलियों वाली, रंगदारी करते हैं – India TV Hindi
Next post Loksabha Election 2024 LIVE Updates: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अंबाला पहुंचेंगे पीएम मोदी, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *